OnePlus Nord 2 5G में विस्‍फोट का दावा करने वाले यूजर को मिलेगा रिफंड!

वनप्लस ने अभी तक इस मामले में किसी भी डिटेल्‍स की पुष्टि नहीं की है। ट्विटर पर घटना की सूचना देने वाले यूजर ने भी मुआवजे पर कोई अपडेट साझा नहीं किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 नवंबर 2021 10:27 IST
ख़ास बातें
  • दावा है कि वनप्लस पीड़ित के मेडिकल खर्च का भुगतान के लिए भी तैयार है
  • यह पहली घटना नहीं है जब OnePlus Nord 2 5G में विस्फोट होने का दावा है
  • बताया जा रहा है कि कंपनी के ऑपरेशनल हेड भी मदद के लिए संपर्क में हैं

OnePlus Nord 2 5G को भारत और ग्‍लोबल मार्केट्स में जुलाई में लॉन्च किया गया था।

OnePlus Nord 2 5G में अचानक विस्फोट का एक और मामला सामने आया है, जिसके यूजर ने गंभीर चोटें लगने का दावा किया है। इस मामले में कंपनी ने इन्वेस्टिगेशन की पुष्टि भी कर दी है। अब एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनप्लस ने रिफंड जारी कर दिया है और पीड़ित के मेडिकल खर्च का भुगतान करने के लिए भी तैयार है। यह पहली घटना नहीं है जब OnePlus Nord 2 5G में विस्फोट होने का दावा किया गया है। पहले भी इस तरह के मामले सामने आए थे। ताजा घटना को लेकर दावा है कि इसने यूजर को गंभीर रूप से झुलसा दिया।

पीड़ित का हवाला देते हुए MySmartPrice ने रिपोर्ट किया है कि वनप्लस ने विस्फोट के लिए रिफंड जारी किया है और यूजर के मेडिकल खर्चों का ध्यान रखने का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी के ऑपरेशनल हेड भी मदद के लिए पीड़ित के संपर्क में हैं।
Advertisement

हालांकि वनप्लस ने अभी तक इस मामले में किसी भी डिटेल्‍स की पुष्टि नहीं की है। ट्विटर पर घटना की सूचना देने वाले यूजर ने भी मुआवजे पर कोई अपडेट साझा नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने पहले यह मेंशन किया था कि कंपनी लगातार संपर्क में थी और इस पूरे मामले पर काम कर रही है।

OnePlus Nord 2 5G को भारत और ग्‍लोबल मार्केट्स में जुलाई में लॉन्च किया गया था। इस स्‍मार्टफोन के लॉन्च के कुछ हफ्तों बाद ही एक यूजर ने आरोप लगाया था कि फोन खरीदने के कुछ ही दिनों के भीतर वह फट गया। कंपनी ने उस मामले में यह कहते हुए जवाब दिया कि नुकसान बाहरी वजहों से जुड़ी एक अलग घटना के कारण हुआ था ना कि प्रॉडक्‍ट मैन्‍युफैक्चिरिंग और किसी दूसरी वजह से।
Advertisement

इसके बाद एक अन्य OnePlus Nord 2 5G यूजर ने भी आरोप लगाया था कि फोन उनके वकील वाले कोट में फट गया। उस मामले में तो वनप्‍लस ने ही यूजर को एक कानूनी नोटिस भेजा और दावा किया कि उसकी इमेज को नुकसान पहुंचाने के लिए के लिए यह सब किया गया। नए मामले के बाद एक बार फ‍िर से OnePlus Nord 2 5G के यूजर्स की चिंताएं बढ़ गई हैं। 
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good camera performance
  • 65W fast charging
  • Promised software support
  • Bad
  • No IP rating
  • Competition has 120Hz refresh rate displays
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.