• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord 2 5G के चार्जर में हुआ ब्लास्ट, रिप्लेसमेंट के साथ कंपनी ने दिया यह बयान

OnePlus Nord 2 5G के चार्जर में हुआ ब्लास्ट, रिप्लेसमेंट के साथ कंपनी ने दिया यह बयान

OnePlus ने Gadgets 360 को ईमेल के जरिए बताया कि "कंपनी इस तरह के किसी भी दावे को बहुत गंभीरता से लेती है।

OnePlus Nord 2 5G के चार्जर में हुआ ब्लास्ट, रिप्लेसमेंट के साथ कंपनी ने दिया यह बयान

OnePlus Nord 2 5G की भारत में शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • केरल के OnePlus Nord 2 5G यूज़र ने चार्जर में ब्लास्ट होने की शिकायत की
  • कंपनी ने कहा कि वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के चलते हुआ यह ब्लास्ट
  • OnePlus ने यूज़र को दिया नया चार्जर
विज्ञापन
OnePlus Nord 2 5G चार्जर कथित तौर पर चार्जिंग के दौरान फट गया। कहा जा रहा है कि यह घटना रविवार को केरल में हुई थी और प्रभावित यूज़र ने इसकी जानकारी ट्विटर पोस्ट के जरिए दी। वनप्लस ने चार्जर में हुए इस ब्लास्ट की खबर को स्वीकारा है, लेकिन लेकिन साथ ही कहा कि विस्फोट वोल्टेज में हुए उतार-चढ़ाव सहित बाहरी कारकों के कारण हुआ था। Gadgets 360 के मंगलवार को इस मामले पर टिप्पणी मांगने के तुरंत बाद कंपनी ने यूज़र को रिप्लेसमेंट में एक नया चार्जर भी पेश किया।

केरल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर जिमी ओज़े (Jimmy Jose) ने ट्विटर पर बताया कि उनके OnePlus Nord 2 5G के साथ आए चार्जर में अचानक ब्लास्ट हो गया। कथित तौर पर ब्लास्ट से "भारी आवाज" हुई और उसने सॉकेट को भी "उड़ा" दिया। यूज़र के अनुसार, OnePlus Nord 2 5G फोन अभी भी काम कर रहा था।
 

प्रभावित यूज़र ने OnePlus सपोर्ट टीम को टैग किया, जिसने उसे कस्टमर केयर सेंटर जाने के लिए कहा। यूज़र ने जानकारी दी कि सेंटर के अधिकारियों में से एक ने उसे बताया कि घटना वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण हुई।

चार्जर की जांच करने के बाद, सर्विस सेंटर ने भी इसे बदलने का वादा किया था, हालांकि यूज़र ने मंगलवार को ट्वीट करके बताया कि उसे वह नहीं मिला। हालांकि, कुछ घंटों बाद कंपनी ने यूज़र को कॉन्टेक्ट किया। खबर लिखे जाने तक यूज़र को चार्जर का रिप्लेसमेंट मिल गया था और यूज़र ने इस बात की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है।
 

OnePlus ने Gadgets 360 को ईमेल के जरिए बताया कि "हम इस तरह के किसी भी दावे को बहुत गंभीरता से लेते हैं। यूज़र ने क्षतिग्रस्त वनप्लस चार्जर को हमारे सर्विस सेंटर को सौंप दिया है और उसे बदलने की पेशकश की गई है।" कंपनी ने आगे बताया कि "वनप्लस चार्जर में बिल्ट-इन कैपेसिटर होते हैं जो एनर्जी को नियंत्रित और स्टोर करते हैं। इस मामले में, पूरी तरह से विश्लेषण के बाद, कैपेसिटर बरकरार रहे हैं और निष्कर्ष निकाला है कि विस्फोट बाहरी कारकों जैसे वोल्टेज उतार-चढ़ाव के कारण हुआ है।"

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good camera performance
  • 65W fast charging
  • Promised software support
  • कमियां
  • No IP rating
  • Competition has 120Hz refresh rate displays
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1200
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  2. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »