OnePlus लॉन्च करेगी नए बुलेट वायरलेस ईयरफोन्स

नए OnePlus Wireless Earphones को लेकर किए गए ट्वीट के अनुसार, यह वनप्लस वायरलेस ईयरफोन 10 मिनट के चार्ज पर 10 घंटे चल सकते हैं।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2020 11:57 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus भारतीय समयानुसार 11 अप्रैल सुबह 8:30 बजे रखेगी लाइव सत्र
  • इंस्टाग्राम में लाइव आएंगे कंपनी के को-फाउंडर कार्ल पेई
  • वनप्लस वायलेस ईयरफोन से संबंधित जानकारी का भी हो सकता है खुलासा

OnePlus 8 Series में Snapdragon 865 चिपसेट दिया जाएगा

OnePlus 8 सीरीज़ 14 अप्रैल को लॉन्च होने वाली है, यह हम पिछले कुछ समय से अच्छी तरह से जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वनप्लस अपने फैन्स के लिए वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो के अलावा एक और प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जी हां, एक नई आधिकारिक घोषणा ने यह पुष्टि कर दी है कि कंपनी अपने लेटेस्ट OnePlus Bullet Wireless Earphone जल्द ही लॉन्च करने वाली है और उम्मीद है कि यह OnePlus 8 Series के साथ ही लॉन्च किए जाएंगे। इतना ही नहीं, वनप्लस की कम्युनिटी टीम 10 अप्रैल को इंस्टाग्राम लाइव पर कार्ल पेई के साथ एक एएमए (आस्क मी एनीथिंग) इवेंट रखेगी। यदि आपके मन में वनप्लस लॉन्च इवेंट से पहले कोई प्रश्न हैं, तो यहां आप उस प्रश्न का जवाब सीधा कार्ल पेई से मांग सकते हैं।

ईयरफोन को लेकर वनप्लस ने ट्वीट किया है, जिसमें एक टेक्स्ट के जरिए जानकारी दी गई है कि ग्राहकों को जल्द ही बेहतरीन बुलेट ऑडियो अनुभव मिलने वाला है। इसके साथ ही ट्वीट में इवेंट का लाइव स्ट्रीम लिंक भी दिया गया है।। लिंक की तस्वीर में भी एक लाइन लिखी हुई है, जिससे साफ पता चलता है कि यह वनप्लस वायरलेस ईयरफोन 10 मिनट के चार्ज पर 10 घंटे चल सकते हैं। प्रतित होता है कि वनप्लस ने नए बुलेट वायरलेस ईयरफोन में बेहतरीन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। हालांकि यह वास्तव में एक नया फीचर नहीं है, क्योंकि मौजूदा Bullet Wireless 2 ईयरफोन भी 10 मिनट के चार्ज में इतना ही प्लेटाइम देता है। OnePlus ने अभी भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है कि नए इयरफोन का नाम क्या होगा। हालांकि पिछली कुछ रिपोर्टों में यह अनुमान लगाया गया है कि आगामी वनप्लस ईयफोन Bullets Wireless 3 या Bullets Wireless Z के नाम से लॉन्च होगा।

इसी ट्वीट में कुछ यूज़र्स ने कमेंट के जरिए उम्मीद जाहिर की है कि यह वास्तव में वनप्लस के वायरलेस ईयरबड्स हो सकते हैं। हालांकि इसकी संभावना कम है। ऐसा हो सकता है कि OnePlus इसकी घोषणा करे और शायद बाद की तारीख में या कुछ समय बाद इसे लॉन्च करे।

इस ट्वीट के बाद वनप्लस ने एक और घोषणा की, जिसमें यह जानकारी दी गई कि 10 अप्रैल यानी कल कंपनी इंस्टाग्राम में लाइव AMA यानी 'आस्क मी एनिथिंग' की मेजबानी करेगी, जिसमें वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई मौजूद होंगे। ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, एएमए लोकल समयानुसार 10 अप्रैल को रात 11 बजे यानी भारतीय समयानुसार 11 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट को 'OnePlus' के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (@OnePlus) पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
Advertisement

यदि आप भी अपने किसी प्रश्न का उत्तर चाहते हैं, तो फोरम पर जाकर पोस्ट करना शुरू कर सकते हैं। बता दें कि इस सत्र में पेई हर किसी प्रोडक्ट से संबंधित सवाल का जवाब नहीं देंगे, बल्कि लाइव सत्र के दौरान कुल 10 प्रश्न का जवाब दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.