OnePlus Ace 7 का डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। OnePlus Ace 7 में Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का कस्टम वर्जन इस्तेमाल किया जा सकता है
भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज को OnePlus 16R के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है
Photo Credit: OnePlus
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Ace 7 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स में गेमिंग के लिए नया एक्टिव कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है। OnePlus Ace 7 सीरीज में लगभग 9,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इन स्मार्टफोन्स में हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है। पिछले वर्ष OnePlus Ace 6 सीरीज को पेश किया गया था।
OnePlus की चाइनीज यूनिट के प्रेसिडेंट, Li Jie ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो अलग एयरफ्लो चैनल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें से एक चिपसेट को हीट से बचाने और दूसरा रियर पैनल में डायरेक्ट कूल एयर के लिए होगा। OnePlus का दावा है कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस डिजाइन का पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। इस डिजाइन में यह भी ध्यान रखा गया है कि गेमिंग के दौरान यूजर्स अपने फोन को कैसे पकड़ते हैं।
हाल ही में Google Play पर सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro की लिस्टिंग हुई है। OnePlus Ace 7 का मॉडल नंबर - PYF110 और OnePlus Ace 7 Pro का मॉडल नंबर - PMS110 है। इसस पहले बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro को देखा गया था। OnePlus Ace 7 Pro को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,112 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,451 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है।
भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज को OnePlus 16R के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। देश में इन स्मार्टफोन्स के प्राइसेज 70,000 रुपये से 75,000 रुपये की रेंज में हो सकते हैं। OnePlus Ace 7 का डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। OnePlus Ace 7 में Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का कस्टम वर्जन इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो हो सकता है। पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus Ace 6 में 6.83-इंच 1.5K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।