OnePlus Ace 6T में मिल सकती है 8,300mAh की मेगा बैटरी, 6.83 इंच डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच OLED डिस्प्ले (2,800 x 1,272 पिक्सल्स) 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले के लिए 165 Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 नवंबर 2025 17:41 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 6T में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा
  • इसमें Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Ace 6T में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। यह इस चिपसेट के साथ पहला स्मार्टफोन होगा। हाल ही में कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा किया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि चाइना टेलीकॉम की प्रोडक्ट लाइब्रेरी में OnePlus Ace 6T की मॉडल नंबर - PLR110 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच OLED डिस्प्ले (2,800 x 1,272 पिक्सल्स) 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले के लिए 165 Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। OnePlus Ace 6T में हाल ही में पेश किया गया Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलेगा। इसे 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन में 8,300 mAh की बैटरी दी जाएगी। यह 100 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल SIM, Bluetooth, Wi-Fi, NFC और USB-C पोर्ट के विकल्प हो सकते हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। OnePlus Ace 6T की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

OnePlus Ace 6T को 3 दिसंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में भारत में OnePlus 15 को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में  6.78 इंच FHD+ (1,272x2,772 पिक्सल्स) 1.5K LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। OnePlus 15 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.