OnePlus Ace 5 सीरीज ने मचाया धमाल! 70 दिनों में एक्टिवेट किए गए 10 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन

OnePlus Ace 5 सीरीज में Ace 5 और Ace 5 Pro मॉडल्स शामिल हैं। OnePlus Ace 5 सीरीज के दोनों मॉडल Android 15-बेस्ड ColorOS 15 पर चलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 मार्च 2025 13:49 IST
ख़ास बातें
  • चीन में 70 दिनों में Ace सीरीज के 10 लाख से ज्यादा डिवाइस हुए एक्टिवेट
  • इसके साथ यह अभी तक चीन में सबसे अधिक बिकने वाली Ace सीरीज बनी
  • सीरीज में Ace 5 और Ace 5 Pro मॉडल्स शामिल हैं

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 5 सीरीज को पिछले साल दिसंबर के आखिर में चीन में लॉन्च किया गया। सीरीज में Ace 5 और Ace 5 Pro मॉडल्स शामिल हैं। दोनों मॉडल्स 1.5K रिजॉल्यूशन वाले BOE X2 फ्लैट डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिनकी पीक ब्राइटनेस 4500 nits बताई गई है। वेनिला मॉडल Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और Ace 5 Pro Snapdragon 8 Elte SoC से लैस आता है। स्मार्टफोन अपनी कीमत में कुछ प्रभावित करने वाले फीचर्स के साथ आते हैं और इसका अंदाजा चीन में इसकी सेल से लगाया जा सकता है।

OnePlus ने बताया है कि कंपनी के घरेलू बाजार, यानी चीन में लॉन्च के 70 दिनों के भीतर OnePlus Ace सीरीज के 10 लाख से ज्यादा डिवाइसेज को एक्टिवेट किया गया है। यह सीधे तौर पर सेल के नंबर को नहीं दर्शाता, लेकिन सेल एक्टिवेशन से कम नहीं, बल्कि अधिक हो सकती है। कंपनी का कहना है कि इस संख्या के साथ यह 70 दिनों में सबसे अधिक बिकने वाली Ace सीरीज बन गई है।

जैसा कि हमने बताया OnePlus Ace 5 सीरीज में Ace 5 और Ace 5 Pro मॉडल्स शामिल हैं। OnePlus Ace 5 सीरीज के दोनों मॉडल Android 15-बेस्ड ColorOS 15 पर चलते हैं। इनमें 1.5K (2780×1264 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 1Hz से 120Hz के बीच बदलने वाले रिफ्रेश रेट से लैस 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। दोनों मॉडल्स में 2160Hz PWM डिमिंग और 4500 nits तक का प्रभावशाली पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करते हैं। डिस्प्ले वनप्लस क्रिस्टल शील्ड ग्लास द्वारा प्रोटेक्टिड है। Ace 5 Adreno 750 GPU के साथ Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट पर काम करता है, जबकि Ace 5 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट है, जो Adreno 830 GPU के साथ जुड़ा है। ये फोन 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB UFS 4.0 तक के स्टोरेज ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं।

दोनों Ace 5 मॉडल्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50MP मेन सेंसर (Sony IMX906), 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (Sony IMX355) और क्लोज-अप शॉट्स के लिए 2MP मैक्रो कैमरा (OmniVision OV02B) शामिल है। सेटअप 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, डिवाइस f/2.4 अपर्चर के साथ 16MP फ्रंट कैमरा (Sony IMX480) से लैस है, जो 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।
Advertisement

Ace 5 में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6415mAh की बैटरी है, जबकि Ace 5 Pro में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 6100mAh की बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G SA/NSA, डुअल 4G VOLTE, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC और USB Type-C शामिल हैं। दोनों डिवाइस सटीक लोकेशन ट्रैकिंग के लिए Beidou, Galileo, GLONASS और QZSS सिस्टम से लैस आते हैं।
Advertisement

इनमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर और IP65 वाटर और स्प्लैश रजिस्टेंस शामिल हैं। Ace 5 के आयाम 161.72 x 75.77 x 8.02 mm और वजन 206 ग्राम (ग्लास) व 223 ग्राम (सिरामिक) है। वहीं, Ace 5 Pro के आयाम 161.72 x 75.77 x 8.14 mm और वजन 203 ग्राम (ग्लास और सिरामिक दोनों के लिए) है।

OnePlus Ace 5 के बेस 12GB + 256GB को 2,299 युआन (करीब 26,800 रुपये) में लॉन्च किया गया था। उस समय इसके 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2,499 युआन (करीब 29,100 रुपये), 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 2,799 युआन (करीब 32,700 रुपये), 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 2,999 युआन (करीब 35,000 रुपये) और टॉप-ऑप-द-लाइन 16GB + 1TB (केवल सिरामिक) की कीमत 3,499 (करीब 40,800 रुपये) थी।
Advertisement

वहीं, OnePlus Ace 5 Pro के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3,399 युआन (करीब 39,700 रुपये), 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3,699 युआन (करीब 43,200 रुपये), 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 3,999 युआन (करीब 46,670 रुपये), 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 4,199 युआन (करीब 49,000 रुपये), 16GB + 512GB (सिरामिक) की कीमत 4,299 युआन (करीब 50,200 रुपये) और टॉप-एंड वेरिएंट 16GB + 1TB (सिरामिक) की कीमत 4,699 युआन (करीब 54,900 रुपये) रखी गई थी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.