OnePlus Ace 5 दिसंबर में होगा लॉन्च, भारत में OnePlus 13 के नाम से देगा दस्तक!

OnePlus Ace 3 को जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था। ग्लोबल मार्केट में हैंडसेट को OnePlus 12R के रूप में पेश किया गया।

OnePlus Ace 5 दिसंबर में होगा लॉन्च, भारत में OnePlus 13 के नाम से देगा दस्तक!

Photo Credit: OnePlus

हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि OnePlus Ace 5 सीरीज का डिजाइन OnePlus 13 (ऊपर फोटो में) से मल खाएगा

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 को दिसंबर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है
  • इसका रीबैज OnePlus 13R के रूप में संभवतः जनवरी में दस्तक दे सकता है
  • चीन के लिए एक्सक्लूसिव Ace 5 Pro की डिटेल्स भी कई बार लीक हो चुकी हैं
विज्ञापन
OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro पिछले काफी समय से अफवाहों में हैं। जबकि BBK के स्वामित्व वाले ब्रांड ने अभी तक लाइनअप की डिटेल्स को शेयर नहीं किया है, एक नए लीक में दावा किया गया है कि वेनिला मॉडल अगले महीने चीन में लॉन्च होगा। OnePlus Ace 5 में 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Gen 3 SoC पर चलता है। OnePlus Ace 5 के चीन के बाहर के बाजारों में OnePlus 13R मॉनिकर के साथ आने की उम्मीद है।

डिजिटल चैट स्टेशन (चाइनीज भाषा से अनुवादित) ने एक वीबो पोस्ट में दावा किया है कि OnePlus Ace 5 को दिसंबर में चीन में लॉन्च किया जाएगा। इससे इशारा मिलता है कि OnePlus 13R को आने वाले महीनों में, संभवतः जनवरी में, OnePlus Ace 5 के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में भारत सहित ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा।

OnePlus Ace 3 को जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था। ग्लोबल मार्केट में हैंडसेट को OnePlus 12R के रूप में पेश किया गया।
 

OnePlus Ace 5, OnePlus Ace 5 Pro specifications (expected)

पिछले लीक्स के मुताबिक, OnePlus Ace 5 1.5K रिजॉल्यूशन वाले 6.78-इंच BOE X2 8T LTPO डिस्प्ले के साथ आएगा। ऐसा माना जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Gen 3 चिप से लैस होगा। हैंडसेट में 50-मेगापिक्सल मेन कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।

OnePlus Ace 5 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिल सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह अलर्ट स्लाइडर के साथ आएगा और इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,300mAh की बैटरी मिलेगी।

दूसरी ओर, OnePlus Ace 5 Pro के नए Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर चलने की अटकलें हैं। लीक कहते हैं कि इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी मिलेगी। प्रो मॉडल चाइनीज मार्केट के लिए एक्सक्लूसिव हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »