धांसू गेमिंग के ख्‍वाब पूरे करेगा OnePlus Ace 5! टेस्‍ट में कैसा रहा प्रदर्शन? जानें

चीनी मेकर OnePlus बहुत जल्‍द अपनी नई स्‍मार्टफोन सीरीज OnePlus Ace 5 को लॉन्‍च कर सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2024 14:07 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 की परफॉर्मेंस आई सामने
  • स्नैपड्रैगन 8 एलीट जैसा है इसका पावर मैनेजमेंट
  • 16GB रैम से पैक हो सकता है स्‍मार्टफोन

फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर तो होगा, लेकिन अपग्रेड्स के साथ।

चीनी मेकर OnePlus बहुत जल्‍द अपनी नई स्‍मार्टफोन सीरीज OnePlus Ace 5 को लॉन्‍च कर सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जाने-माने टिप्‍सटर- डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने वनप्‍लस Ace 5 की परफॉर्मेंस को टेस्‍ट किया है। उनका दावा है कि सभी टेस्‍ट 20 डिग्री टेंपरेचर वाले एक कमरे में किए गए। उस दौरान स्‍क्रीन ब्राइटनैस को 440 निट्स पर लॉक कर दिया गया था। सभी टेस्‍ट परफॉर्मेंस मोड में किए गए। तो कैसा रहा वनप्‍लस Ace 5 का प्रदर्शन, आइए जानते हैं। 

DCS ने ऑनर ऑफ किंग्‍स (Honor of Kings) को खेला। इस गेम ने अल्‍ट्रा-हाई ग्राफ‍िक्‍स सेटिंग्‍स और 10V10 मोड में एवरेज 119.5 fps का फ्रेम रेट पाया और बैटरी खपत 3.38W रही, जो रेगुलर स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से कम है। दावा है कि मीडियम से लो लोड के तहत इसका पावर मैनेजमेंट ‘स्नैपड्रैगन 8 एलीट' जैसे मौजूदा फ्लैगशिप के बराबर है।

इसी प्रकार से ‘जेनशिन इम्पैक्ट' खेलने के दौरान Ace 5 ने 4.8W बिजली खपत के साथ 60.2fps का एवरेज बनाए रखा। इसकी बिजली खपत भी 8जेन3 प्रोसेसर से कम थी। यानी इसकी परफॉर्मेंस ‘स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट' के करीब है। 

‘होनकाई: स्टार रेल' खेलने के दौरान हाईलोड परिदृश्यों में ऐस 5 का फ्रेम रेट घट-बढ़ रहा था। फ‍िर भी वह 5.7W की बिजली खपत के साथ 55.2fps मैनेज करने में कामयाब रहा। यह ‘स्‍नैपड्रैगन 8 जनरेशन 3' से बेहतर था। 
Advertisement

DCS का कहना है कि फोन में 1.5K रेजॉलूशन वाला 120Hz का BOE X2 फ्लैट डिस्‍प्‍ले होगा। फोन में  Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर तो होगा, लेकिन अपग्रेड्स के साथ। 16GB LPDDR5X RAM से फोन काे पैक किया जाएगा और यह 512GB UFS 4.0 स्‍टोरेज की पेशकश करेगा। गीकबेंच 6 के दौरान इस चिपसेट को सिंगल कोर में 2261 पॉइंट्स और मल्‍टी-कोर टेस्‍ट में 7188 पॉइंट्स मिले हैं। 
Advertisement

Oneplus Ace 5 भले ही Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से पैक होगा, लेकिन इसकी गेमिंग परफॉर्मेंस, रेगुलर ‘स्‍नैपड्रैगन 8 जेन' से ज्‍यादा होगी। कहने वाले इसे Snapdragon 8 Gen 3.5 भी कह रहे हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.