OnePlus Ace 5, Ace 5 Pro में होगा OnePlus 13 जैसा डिजाइन! 24GB RAM के साथ ऐसे होंगे फीचर्स

OnePlus Ace 5 सीरीज के डिजाइन का लॉन्च से पहले खुलासा हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 नवंबर 2024 10:12 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आएगा।
  • OnePlus Ace 5 Pro में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा।
  • OnePlus Ace 5 Pro में BOE की X2 फ्लैट स्क्रीन मिलेगी।

OnePlus Ace 3 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने हाल ही में OnePlus 13 सीरीज को लॉन्च किया था और अब ब्रांड अपनी Ace सीरीज पर फोकस कर रहा है, जिसमें OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro शामिल होने की उम्मीद है। वीबो पर हाल ही में आई टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु की लीक से इन डिवाइसेज के डिजाइन का खुलासा हुआ है। आइए OnePlus Ace 5 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टिपस्टर की पोस्ट के अनुसार, Ace 5 सीरीज में अपडेटेड रियर डिजाइन दिया गया है। OnePlus 13 के बारे में भी ऐसा ही खुलासा हुआ था और ब्रांड ने भी अपनी फ्लैगशिप सीरीज के डिजाइन में बदलाव किया। स्मार्टफोन का कैमरा आईलैंड अब फ्रेम से कनेक्ट नहीं है, लेकिन सर्कुलर कैमरा आईलैंड पिछले मॉडल के जैसा है।
Advertisement

OnePlus Ace सीरीज का डिजाइन कुछ सालों से वनप्लस लाइनअप के डिजाइन जैसा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि Ace 5 सीरीज में OnePlus 13 सीरीज जैसा समान डिजाइन होगा। स्मार्ट पिकाचू का कहना है कि नए स्मार्टफोन में सिरेमिक बॉडी के अंदर एक बड़ी बैटरी शामिल है। इसमें क्लासिक अलर्ट स्लाइडर भी बरकरार रखा गया है। टॉप वेरिएंट में 24GB RAM दी जाएगी।


OnePlus Ace 5 Series Specification


OnePlus Ace 5 फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आएगा, जबकि Ace 5 Pro में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा। रिपोर्ट से यह भी सुझाव मिला है कि Ace 5 में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ BOE की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगी, जो कि Ace 3 की कर्व्ड स्क्रीन से एक बड़ा बदलाव है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा, हालांकि इसमें वायरलेस चार्जिंग नहीं होगी। Ace 5 Pro में BOE की X2 फ्लैट स्क्रीन मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन भी 1.5K है।
Advertisement

Ace 5 Pro के कैमरा सिस्टम में अपग्रेड मिलने की उम्मीद है, जिसमें एक Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा और एक ISOCELL JN1 टेलीफोटो सेंसर होगा, जो Find X8 सीरीज के जैसी इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा। दोनों IMX906 और JN1 50 मेगापिक्सल सेंसर हैं। Ace 3 Pro को चीनी बाजार में CNY ​​3,199 (लगभग 37,823 रुपये) में लॉन्च किया गया था। हालांकि, रिलीज शेड्यूल पहले होने और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के चलते Ace 5 Pro की कीमत ज्यादा हो सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.