OnePlus Ace 5 में मिलेगा फ्लैगशिप Snapdragon प्रोसेसर, गीकबेंच पर आया नजर

OnePlus जल्द ही OnePlus Ace 5 को लॉन्च करने वाला है।

OnePlus Ace 5 में मिलेगा फ्लैगशिप Snapdragon प्रोसेसर, गीकबेंच पर आया नजर

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 3 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ आएगा।
  • OnePlus Ace 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा।
  • OnePlus Ace 5 में 16GB RAM दी जाएगी।
विज्ञापन
OnePlus जल्द ही OnePlus Ace 5 को लॉन्च करने वाला है, जिससे संबंधित लीक्स और अफवाहें अब तक सामने आई हैं। हाल ही में OnePlus Ace 5 गीकबेंच डेटाबेस में नजर आया है। लिस्टिंग में स्मार्टफोन मॉडल नंबर PKG110 के साथ नजर आया है, जिसे सिंगल-कोर टेस्ट में 2212 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 6961 प्वाइंट मिले हैं। आइए OnePlus Ace 5 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Ace 5 के वेरिएंट में 16GB RAM है और इसमें 3.30 गीगाहर्ट्ज की प्राइम क्लॉक स्पीड के साथ pineapple कोडनेम वाला मदरबोर्ड है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर है। बेंचमार्क से एड्रेनो 750 जीपीयू का भी खुलासा हुआ है। यहां पुष्टि हुई है कि स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर काम करेगा।

OnePlus ने पहले चीन में Ace 5 सीरीज का टीजर जारी किया था, जिसमें Ace 5 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और Ace 5 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा के साथ आएगा। यही जानकारी गीकबेंच लिस्टिंग पर मिली। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर Ace 5 का एक रेंडर भी सामने आया, जिसमें पता चला कि इसमें OnePlus 13 के समान एक फ्लैट डिस्प्ले और रियर डिजाइन है। ग्लोबल मार्केट के लिए Ace 5 को OnePlus 13R के तौर पर रीब्रांड किए जाने की उम्मीद है। रीब्रांडेड मॉडल गीकबेंच, एफसीसी और एसआईआरआईएम डेटाबेस पर भी नजर आया है जिससे जल्द लॉन्च का सुझाव मिलता है।

मौजूदा रिपोर्टों के आधार पर OnePlus 13R किफायती दामों पर फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस प्रदान करने की उम्मीद है। अफवाहों के अनुसार, इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली एक बड़ी 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी। कैमरा सेटअप के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ कैमरा सिस्टम होगा। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा आएगा। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बड़ी 6000mAh बैटरी आएगी। हालांकि, OnePlus ने अभी तक OnePlus Ace 5 या इसके ग्लोबल रीब्रांडेड OnePlus 13R की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इन लीक और डेटाबेस से पता चला है कि स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »