50MP कैमरा, 16GB RAM के साथ OnePlus Ace 3V लॉन्च, जानें सबकुछ

OnePlus Ace 3V में 6.7 इंच की फ्लैट ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 2160Hz PWM डिमिंग और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 मार्च 2024 13:27 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3V में 6.7 इंच की फ्लैट ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Ace 3V में के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
  • OnePlus Ace 3V में 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज है।

OnePlus Ace 3V में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने आज चीन में OnePlus Ace 3V स्मार्टफोन की घोषणा की है। यह बीते साल आए Ace 2V के अपग्रेड के तौर पर आता है। पिछले मॉडल की तुलना में नए स्मार्टफोन में कई अपग्रेड शामिल हैं। OnePlus Ace 3V  में 6.7 इंच की फ्लैट ओएलईडी डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि OnePlus Ace 3V के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं।


OnePlus Ace 3V की कीमत


कीमत की बात की जाए तो OnePlus Ace 3V के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,085 रुपये) है, जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,585 रुयपे) है। 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,599 (लगभग 30,085 रुपये) है। स्मार्टफोन मैजिक पर्पल सिल्वर और टाइटेनियम एयर ग्रे कलर ऑप्श में उपलब्ध है।


OnePlus Ace 3V के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


OnePlus Ace 3V  में 6.7 इंच की फ्लैट ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 2160Hz PWM डिमिंग और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह 2,150 निट्स पीक ब्राइटनेस और रेन टच टेक्नोलॉजी भी प्रदान करता है। OnePlus Ace 3V का डिजाइन अपने पिछले मॉडल की तुलना में अलग है। इसमें एक सपाट फ्रेम है और बाईं ओर तीन-स्टेज अलर्ट स्लाइडर और दाईं ओर पावर और वॉल्यूम रॉकर बटन हैं। बैक पैनल पर एक पिल शेप का वर्टिकल स्टैक्ड कैमरा मॉड्यूल है। फोन IP65-रेटेड है, जिससे धूल और छींटे से बचाव होता है। वनप्लस ऐस 3वी में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।  स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 5,500mAh बैटरी से लैस है।

वनप्लस ऐस 3वी में के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वनप्लस ऐस 3वी में स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। हीट डिसिपेशन के लिए एयरोस्पेस-ग्रेड वीसी कूलिंग सिस्टम है जो वनप्लस 12 सीरीज में पाया जाता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 के साथ आता है। कंपनी तीन साल का ओएस अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल गेमिंग एंटीना, वाईफाई, एनएफसी, आईआर कंट्रोल और काफी कुछ शामिल हैं।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  3. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
  5. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.