OnePlus Ace 3V होगा 21 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Ace 3V में 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ OLED डिस्प्ले होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मार्च 2024 12:26 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3V में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 कैमरा दिया जाएगा।
  • OnePlus Ace 3V में 5,500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • OnePlus Ace 3V एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

OnePlus Ace 3V में 50MP कैमरा होगा।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus बीते कुछ दिनों से कई टीजर के जरिए OnePlus Ace 3V के फीचर्स की जानकारी दे रहा है। अब ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर चीन में स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख की पुष्टि की है जो कि गुरुवार 21 मार्च को लॉन्च होगा। आगामी वनप्लस स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिप पर बेस्ड होगा। फोन में 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी। यहां हम आपको OnePlus Ace 3V के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

डिजाइन के मामले में यह फोन अपने पिछले मॉडल से काफी अलग दिखता है। इसमें एक ही आईलेंड में वर्टिकल कैमरा स्टैक है और Ace 2V की तुलना में छोटे कैमरा रिंग हैं। आपको बाईं ओर एक अलर्ट स्लाइडर भी मिलेगा और फोन पर्पल, ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। अफवाहें बताती हैं कि OnePlus Ace 3V को ग्लोबल मार्केट में OnePlus Nord CE 4 के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, जो 1 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने वाला है।


OnePlus Ace 3V के स्पेसिफिकेशन


OnePlus ने आधिकारिक तौर पर स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। हालांकि, अफवाह है कि OnePlus Ace 3V में 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ OLED डिस्प्ले होगी। उम्मीद की जा सकती है कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

कैमरा सेटअप के लिए स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890, OIS कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसके अलावा फोन में 5,500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  6. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.