OnePlus Ace 3V की लाइव इमेज लीक, 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च!

यह स्‍मार्टफोन 50 मेगापिक्‍सल के डुअल-कैमरा सिस्‍टम, डुअल स्‍पीकर, आईआर ब्‍लास्‍टर जैसी खूबियों के साथ आ सकता है।

OnePlus Ace 3V की लाइव इमेज लीक, 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च!

Photo Credit: X/@yabhishekhd

OnePlus का Ace 3V चीन में बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है।

ख़ास बातें
  • फोन में 3.5mm हेडफोन जैक नदारद रह सकता है।
  • इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा।
  • फोन में OLED डिस्‍प्‍ले होगा, जोकि 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा।
विज्ञापन
OnePlus का Ace 3V चीन में बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। फोन को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। साथ ही कंपनी भी कई स्पेक्स जैसे रैम, स्टोरेज, बैटरी, प्रोसेसर आदि कंफर्म कर चुकी है। लॉन्च से पहले अब फोन के लाइव इमेज सामने आए हैं। इसमें इसका डिजाइन और कलर वेरिएंट साफ पता चल रहा है। देखने में यह Nord CE 4 ही लग रहा है जिसे कंपनी ग्लोबल मार्केट में Ace 3V के रूप में पेश कर सकती है। 

OnePlus Ace 3V का डिजाइन लॉन्च से पहले लीक हो गया है। इसकी लाइव इमेज ऑनलाइन लीक हुई हैं जिसमें फोन के रियर पैनल को देखा जा सकता है। इसमें पिल-शेप कैमरा आइलैंड नजर आ रहा है। इसमें दो कैमरा सेंसर लगे हैं। साथ में LED फ्लैश भी है। फोन का फ्रेम फ्लैट है। राइट स्पाइन पर पावर बटन है जिसके साथ वॉल्यूम रॉकर भी मौजूद हैं। यहां फोन वॉयलेट कलर वेरिएंट में नजर आ रहा है। OnePlus Ace 3 में भी ऐसा ही शेड देखने को मिला था। 

इमेज में यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी देखा जा सकता है जो कि बॉटम स्पाइन पर है। साथ में स्पीकर ग्रिल भी है। इसके टॉप स्पाइन पर IR ब्लास्टर देखने को मिल सकता है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक नदारद रह सकता है। वनप्‍लस चीन के प्रेसिडेंट, लीजी लुइस बता चुके हैं कि OnePlus Ace 3V की बैटरी लाइफ अच्‍छी है। फोन में 5500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन में OLED डिस्‍प्‍ले होगा, जोकि 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा और इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। 

यह स्‍मार्टफोन 50 मेगापिक्‍सल के डुअल-कैमरा सिस्‍टम, डुअल स्‍पीकर, आईआर ब्‍लास्‍टर जैसी खूबियों के साथ आ सकता है। अब तक शेयर हुए फोन के डिजाइन से पता चला है कि OnePlus Ace 3V डिस्प्ले में सेल्फी शूटर के लिए पंच होल कटआउट है और इसके चारों ओर पतले बेजेल्स हैं। अब फोन के लॉन्च होने का इंतजार है जिसमें इसकी कीमत भी पता चलेगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »