OnePlus Ace 3 के लॉन्च से पहले कैमरा सैम्पल रिलीज! जानें कैसा है फोन का 50MP ट्रिपल कैमरा

OnePlus Ace 3 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2023 10:26 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 मेन सेंसर होगा।
  • डिस्‍प्‍ले का रिफ्रेश रेट सपोर्ट 120Hz होगा।
  • OnePlus Ace 3 में BOE का 6.78 इंच ओएलईडी पैनल होगा।

OnePlus Ace 3 चीन में 4 जनवरी को लॉन्च होने वाला है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 3 Camera Sample: चीन की जानी मानी स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus अपना अपकमिंग चर्चित स्मार्टफोन OnePlus Ace 3 चीन में 4 जनवरी को लॉन्च करने वाली है। फोन ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च होगा लेकिन OnePlus 12R के नाम से। OnePlus Ace 3 के कई स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आ चुके हैं। फोन में 6.78 इंच BOE OLED पैनल, 50 मेगापिक्सल कैमरा जैसे स्पेक्स चर्चा में हैं। अब कंपनी ने अधिकारिक रूप से फोन के कैमरा सैम्पल रिलीज कर दिए हैं। 

OnePlus Ace 3 के कैमरा सेटअप की बात करें तो अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार फोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 मेन सेंसर होगा जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) देखने को मिलेगा। इसमें 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर होगा, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। वनप्लस ने फोन के कैमरा सैंपल रिलीज किए हैं जिनमें कैमरा क्वालिटी के बारे में कहा जा सकता है कि फोटो नैचरल कलर्स में आता है। लाइट और शेडो प्रोसेसिंग प्रभावित करने वाली कही जा सकती है। 
Advertisement

फोन के कैमरा ने पोट्रेट शॉट्स को भी बेहतर तरीके से प्रड्यूस किया है। कंट्रास्ट संतुलित दिखता है। किसी भी स्मार्टफोन में कैमरा एक महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन के रूप में गिना जाता है, और बहुत से यूजर्स सिर्फ कैमरा क्वालिटी के दम पर भी स्मार्टफोन खरीदते हैं। ऐसे में वनप्लस का Ace 3 यूजर्स को संतोषजनक कैमरा क्वालिटी दे सकता है। 

हाल ही में कंपनी ने फोन के डिस्‍प्‍ले के बारे में खास बात बताई है। कंपनी का कहना है कि OnePlus Ace 3 में ‘रेन टच' (rain touch) डिस्‍प्‍ले होगा। ‘रेन टच' डिस्‍प्‍ले का मतलब है कि डिवाइस को गीले हाथों से भी इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। बारिश की बूंदें पड़ने पर भी फोन का डिस्‍प्‍ले काम करता रहेगा। बता दें कि OnePlus Ace 3 में BOE  का 6.78 इंच ओएलईडी पैनल होगा। यह डिस्‍प्‍ले 1.5K रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा। इसकी पीक ब्राइटनैस 4500 निट्स तक जा सकती है। डिस्‍प्‍ले का रिफ्रेश रेट सपोर्ट 120Hz होगा। टॉप सेंटर में एक पंच होल डिस्‍प्‍ले में होगा, जिसके अंदर सेल्‍फी कैमरा को फ‍िट किया जाएगा।
Advertisement

OnePlus Ace 3 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 12 से लेकर 16 जीबी तक रैम हो सकती है। 100 वॉट की चार्जिंग और 5 हजार एमएएच बैटरी की खूबियां भी मिलने की उम्‍मीद है। सेल्‍फी के लिए 16 मेगापिक्‍सल का सेंसर इस फोन में दिया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.