OnePlus Ace 3 में नहीं होगा 32MP टेलीफोटो लेंस, अब ये कैमरा लेगा जगह! जानें डिटेल्स

डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2023 10:35 IST
ख़ास बातें
  • फोन में कर्व्ड किनारों वाला OLED डिस्प्ले मिल सकता है।
  • टेलीफोटो कैमरा की जगह अब 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा
  • OnePlus Ace 3 लॉन्च इस महीने के अंत में किया जा सकता है

वनप्लस ऐस 3 को कंपनी दिसंबर के अंत में लॉन्च कर सकती है।

Photo Credit: X/Anvin

OnePlus का चर्चित स्मार्टफोन OnePlus Ace 3 जल्द ही कंपनी की घरेलू मार्केट में लॉन्च होने वाला है। वनप्लस अपने ऊपरी मिड रेंज वाले स्मार्टफोन्स में अच्छे खासे स्पेसिफिकेशंस देने के लिए जानी जाती है। इसी तरह फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन में आकर्षक होते हैं। OnePlus Ace 3 के लिए अफवाह आ रही थी कि इसमें टेलीफोटो कैमरा देखने को मिलेगा। लेकिन अब अपडेट आ रहा है कि कंपनी ने फोन में टेलीफोटो कैमरा देने का इरादा बदल दिया है। इसकी जगह दूसरे लेंस ने ले ली है! आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट। 

OnePlus Ace 3 लॉन्च इस महीने के अंत में किया जा सकता है। फोन के बारे में लीक्स लगातार देखे जा रहे हैं। कुछ स्पेसिफिकेशंस भी लीक किए जा चुके हैं जिसमें फोन के अंदर 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा बताया गया था। लेकिन अब इसमें टेलीफोटो कैमरा देखने को नहीं मिलेगा। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि वनप्लस ऐस 3 में अफवाहित 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा अब कंपनी ने हटा दिया है। फोन के अपडेटेड रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। यानी 32 मेगापिक्सल 2X जूम टेलीफोटो कैमरा की जगह अब 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लेने वाला है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा बताया गया है। 

Advertisement
टिप्स्टर ने इसके डिजाइन के बारे में भी अपडेट दिया है। फोन में कर्व्ड किनारों वाला OLED डिस्प्ले होगा जिसमें सेंटर में पंच होल होगा। फ्रेम मेटल का बना होगा। जबकि बैक पैनल ग्लास का होगा। फोन तीन कलर्स में लॉन्च किया जाएगा जिसमें ग्रे, गोल्ड, और ब्लू शामिल होंगे। 

फोन में 6.78 इंच का BOE X1 8T LTPO डिस्प्ले बताया गया है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट होगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट बताया गया है। डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन की बैटरी कैपिसिटी 5500 एमएएच बताई गई है जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग होगी। इस फोन में 16 जीबी रैम, और 1TB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। कहा जा रहा है कि फोन ग्लोबल मार्केट में OnePlus 12R के नाम से लॉन्च किया जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.