OnePlus Ace 3 Pro का रिटेल बॉक्स लीक! फोन में दिखी 16GB रैम, 512GB स्टोरेज, Snapdragon 8 Gen 3 चिप

OnePlus Ace 3 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.78 इंच BOE 8T LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है।

OnePlus Ace 3 Pro का रिटेल बॉक्स लीक! फोन में दिखी 16GB रैम, 512GB स्टोरेज, Snapdragon 8 Gen 3 चिप

OnePlus Ace 2 Pro (फोटो में) का सक्सेर होगा यह फोन

ख़ास बातें
  • यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस होगा।
  • यह पहला स्मार्टफोन होगा जो 6100mAh बैटरी से लैस होगा।
  • यह 100W फास्ट चार्जिंग क्षमता वाला फोन होगा।
विज्ञापन
OnePlus Ace 3 Pro के लॉन्च को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जो संकेत दे रहा है कि फोन अब बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है। OnePlus Ace 3 Pro इन दिनों स्मार्टफोन जगत की सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। फोन को एक पावरफुल डिवाइस कहा जा रहा है। साथ ही यह अब तक की सबसे पावरफुल बैटरी वाला फोन भी बनने वाला है। फोन में 6100mAh की बैटरी बताई गई है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग भी जबरदस्त देखने को मिल सकती है। जो कि 100W वायर्ड चार्जिंग फीचर होगा। अब लॉन्च से पहले फोन का रिटेल बॉक्स भी ऑनलाइन लीक हो गया है। इस बॉक्स के माध्यम से फोन के बारे में काफी कुछ कंफर्म हो जाता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

OnePlus Ace 3 Pro के लॉन्च से पहले रिटेल बॉक्स की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। फोन जल्द ही चीन में लॉन्च होने वाला है। चीनी वेबसाइट न्यूज माय ड्राईवर्स की रिपोर्ट के अनुसार, फोन क्लासिक रेड कलर के बॉक्स में दिखाई दिया है। इस बॉक्स पर फोन का रैम, स्टोरेज कंफिग्रेशन भी पता चलता है। यह 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसके साथ ही फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होने की पुष्टि भी इस बॉक्स की फोटो से हो जाती है। 

Ace 3 Pro को लेकर टिप्स्टर Digital Chat Station ने खुलासा किया है कि यह पहला स्मार्टफोन होगा जो 6100mAh बैटरी से लैस होगा। और यह बैटरी अल्ट्रा हाइ डेंसिंटी की होगी। OnePlus Ace 3 Pro का कोडनेम Dayu है और कहा गया है कि यह 100W फास्ट चार्जिंग क्षमता वाला फोन होगा। 

यह पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें Snapdragon 8 Gen 3 जैसे पावरफुल चिपसेट के साथ इतनी बड़ी बैटरी कोई कंपनी देने जा रही है। आमतौर पर स्मार्टफोन्स में कम बैटरी कैपिसिटी के साथ ज्यादा फास्ट चार्जिंग दी जाती है, वहीं ज्यादा कैपिसिटी वाली बैटरी के साथ कम फास्ट चार्जिंग स्पीड दी जाती है। लेकिन कंपनी नए कॉम्बिनेशन के साथ बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। अब देखना होगा कि बड़ी बैटरी, ज्यादा फास्ट चार्जिंग और हाई पावर चिपसेट के साथ कंपनी फोन को किस तरह से संतुलित करके पेश करती है। 

OnePlus Ace 3 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.78 इंच BOE 8T LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा होने की बातें सामने आ रही हैं। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  3. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  4. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  5. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  7. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  8. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  9. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  10. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »