OnePlus Ace 3 Pro: 6,100mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है फोन! जानें सब कुछ...

OnePlus Ace 3 Pro में 6.78-इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलने की जानकारी है। पैनल 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मई 2024 22:10 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन ग्लास के साथ सिरामिक और वीगन लेदर बैक पैनल के साथ आ सकता है
  • इसमें 6.78-इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलने की जानकारी है
  • Ace 3 Pro में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है

OnePlus Ace 3 को OnePlus 12R (ऊपर तस्वीर में) के रूप में भारत में लॉन्च किया गया था

OnePlus अपने अपकमिंग Ace 3 Pro को चीन में जल्द लॉन्च कर सकता है। स्मार्टफोन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले कुछ महीनों में इसे लेकर कई लीक्स ऑनलाइन सामने आ चुके हैं, जिनमें इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारियां शामिल थीं। लीक्स की मानें तो फोन 100W चार्जिंग के साथ लॉन्‍च हो सकता है। इसमें 6.78 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले मिलने की भी खबर है। स्मार्टफोन के चिपसेट की जानकारी भी सामने आ चुकी है। हालांकि, अभी तक OnePlus ने Ace 3 Pro को आधिकारिक रूप से टीज करना शुरू नहीं किया है। यहां हम आपको इस फोन को लेकर अभी तक सामने आए लीक्स के बारे में बता रहे हैं।

डिजाइन से शुरुआत करें, तो स्मार्टफोन ग्लास के साथ सिरामिक और वीगन लेदर बैक पैनल के साथ आ सकता है। लीक्स की मानें तो सिरामिक ऑप्शन केवल व्हाइट कलर में आएगा और ग्लास ऑप्शन ब्राइट सिल्वर फिनिश के साथ आ सकता है। OnePlus 11 और OnePlus 12 सीरीज के मॉडल्स के समान अपकमिंग Ace 3 Pro में भी सर्कुलर कैमरा आइलैंड मिल सकता है।
Advertisement

इसमें 6.78-इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलने की जानकारी है। पैनल 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। वहीं, फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है, जिसे पंच होल कटआउट के अंदर रखा जाएगा। बैक कैमरा आइलैंड में तीन लेंस फिट किए जा सकते हैं, जिनमें 50-मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर हो सकता है। इसके अलावा, फोन 8-मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल के डेप्थ या मैक्रो सेंसर से लैस आ सकता है।

पिछले कुछ लीक्स में यह भी दावा किया गया है कि Ace 3 Pro में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है, जिसे कथित तौर पर 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। फोन में 6,100mAh बैटरी शामिल हो सकती है, जो 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। ऐसा हुआ तो यह सबसे बड़ी बैटरी वाला वनप्‍लस स्‍मार्टफोन होगा।
Advertisement

फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है कि OnePlus Ace 3 Pro को कंपनी चीन में कब लॉन्च करेगी। हालांकि, यह तय है कि फोन केवल चीन में लॉन्च होगा। हालांकि, इतिहास देखा जाए, तो कंपनी पिछले Ace मॉडल्स को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में रीबैज करके पेश कर चुकी है। उदाहरण के लिए Ace 3 को भारत में OnePlus 12R के रूप में लॉन्च किया गया था। आने वाले समय में फोन के आधिकारिक टीजर्स जारी होने की उम्मीद की जा सकती है, जिसके साथ स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च टाइमलाइन का स्पष्टता से पता चल सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  2. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  4. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  2. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  3. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
  4. Instagram पर ₹8.5 करोड़ का स्कैम, August 25 ने बड़े खुलासे के लिए यूजर्स से लिए ₹500, वीडियो में दिखा क्या?
  5. 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
  6. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  7. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  10. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.