लॉन्च से पहले लीक हुआ OnePlus Ace 3 Pro का डिजाइन, होगा सबसे बड़ी बैटरी वाला वनप्लस फोन!

OnePlus ने अभी तक अपकमिंग OnePlus Ace 3 Pro के लॉन्च को लेकर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन एक हालिया लीक में बताया गया था कि स्मार्टफोन को घरेलू मार्केट में जुलाई के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जून 2024 20:50 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 Pro के स्कीमैटिक्स शेयर किए गए हैं
  • इसमें सेल्फी कैमरा के लिए टॉप सेंटर में एक होल-पंच कटआउट मिल सकता है
  • बैक में OnePlus 12 सीरीज के समान सर्कुलर कैमरा आइलैंड हो सकता है

OnePlus Ace 2 Pro (ऊपर तस्वीर में) को पिछले साल अगस्त में चीन में लॉन्च किया गया था

OnePlus Ace 3 Pro स्‍मार्टफोन को लेकर ऑनलाइन लीक्स ने तेजी पकड़ ली है। पिछले कुछ हफ्तों में स्मार्टफोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कई दावे किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि वनप्लस के इस डिवाइस को चीन में जुलाई में लॉन्‍च किया जाएगा। इसे हाल ही में 3C सर्टिफ‍िकेशन मिल था और अब, लेटेस्ट लीक में इसके डिजाइन को लेकर कुछ हिंट मिले हैं। फोन करीब-करीब OnePlus 11 और OnePlus 12 सीरीज के समान बैक पैनल के साथ आ सकता है, जिसमें एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा।

चीन के पॉपुलर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित) ने वीबो पर एक पोस्ट के जरिए कथित OnePlus Ace 3 Pro के स्कीमैटिक्स शेयर किए हैं। इससे अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन के डिजाइन की रूपरेखा का पता चलता है। फ्रंट से शुरुआत करें, तो स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए टॉप सेंटर में एक होल-पंच कटआउट मिलेगा।

वहीं, बैक पैनल की रूपरेखा दिखाती है कि स्मार्टफोन में OnePlus 11 और OnePlus 12 सीरीज के समान सर्कुलर कैमरा आइलैंड होगा, जिसे पैनल के टॉप लेफ्ट में सेट किया गया है। इसमें चार रिंग कटआउट दिखाई देते हैं, जबकि पिल-शेप फ्लैश को सर्कुलर मॉड्यूल के बाहर रखा गया है। इसके अलावा, डिस्प्ले को समाने रखा जाए, तो स्कीमैटिक्स से पता चलता है कि फोन के दायीं ओर पावर और वॉल्यूम रॉकर्स, जबकि बाईं ओर अलर्ट स्लाइडर होगा। इसका डिजाइन कुछ हद तक OnePlus Ace 3 के समान लगता है। 
 

OnePlus ने अभी तक अपकमिंग OnePlus Ace 3 Pro के लॉन्च को लेकर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन एक हालिया लीक में बताया गया था कि स्मार्टफोन को घरेलू मार्केट में जुलाई के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन को हाल ही में 3C सर्टिफिकेशन मिला था। इसकी लिस्टिंग से पता चला था कि डिवाइस 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। OnePlus Ace 3 Pro में 6,100mAh बैटरी होने की खबर है। यदि ऐसा हुआ तो यह सबसे बड़ी बैटरी के साथ आने वाला पहला OnePlus स्मार्टफोन होगा।
Advertisement

पिछले लीक के अनुसार, OnePlus Ace 3 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 SoC और 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 8T LTPO कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, कैमरा की बात करें, तो स्मार्टफोन 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  2. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.