OnePlus Ace 2V हुआ 1TB स्टोरेज के साथ लॉन्च, कम दाम में 64 मेगापिक्सल कैमरा समेत गजब फीचर्स

OnePlus Ace 2V में 6.74 इंच की 2.5D एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 मई 2023 13:52 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 2V का नया 1TB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर दिया गया है।
  • OnePlus Ace 2V में 6.74 इंच की 2.5D एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Ace 2V में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

OnePlus Ace 2V में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

चीनी टेक दिग्गज OnePlus ने इस साल मार्च में OnePlus Ace 2V स्मार्टफोन चीनी बाजार में लॉन्च किया था। अब वनप्लस अपने इस स्मार्टफोन का एक नया स्टोरेज वेरिएंट लेकर आया है। OnePlus Ace 2V के नए स्टोरेज वेरिएंट में 16GB RAM और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इतनी ज्यादा हाई स्टोरेज होने के बाद भी यह फोन किफायती है। यहां हम आपको वनप्लस के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

OnePlus Ace 2V की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो OnePlus Ace 2V के 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2999 yuan (लगभग 35,227 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो नए वेरिएंट की बिक्री 31 मई से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक OnePlus ने इस फोन की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। ग्राहकों को इस फोन की खरीद पर 200 yuan (लगभग 2,349 रुपये) डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद कीमत 2,799 yuan (लगभग 32,878 रुपये) हो जाएगी। OnePlus Ace 2V को शुरुआत में 12GB + 256GB, 16GB + 256GB और 16GB + 512GB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया था।
 

OnePlus Ace 2V के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


सिर्फ नए स्टोरेज ऑप्शन के अलावा OnePlus Ace 2V के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। OnePlus Ace 2V में 6.74 इंच की 2.5D एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्‍शन मिलता है। यह स्‍मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से लैस है। बैटरी बैकअप की बात करें तो फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी सिर्फ 32 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो वनप्लस के इस स्मार्टफोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर  दिया गया है। वहीं इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तहत इस फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर् दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड ColorOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2772x1240 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.