OnePlus Ace 2 Pro ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ अगले सप्ताह होगा लॉन्च

इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का शूटर हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, Edited by नित्या पी नायर, अपडेटेड: 7 अगस्त 2023 14:12 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 16 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा
  • यह ब्लैक और स्यान कलर्स में दिख रहा है
  • इसमें 6.7 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जाएगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus का Ace 2 Pro अगले सप्ताह लॉन्च होगा। कंपनी ने नई Ace सीरीज के इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च करने की जानकारी दी है। इसके लिए प्री-रिजर्वेशन OnePlus के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू हो गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जाएगा। 

OnePlus ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर बताया है कि इस स्मार्टफोन को 16 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 24 GB का RAM होगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। कंपनी ने इसका पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें यह ब्लैक और स्यान कलर्स में दिख रहा है। कंपनी अपनी वेबसाइट पर OnePlus Ace 2 Pro के लैंडिंग पेज के जरिए इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दे रही है। इसमें 6.7 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। 

इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का शूटर हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 5,000 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ मिल सकती है। OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन भी जल्द लॉन्च हो सकता है। इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। इसका डिजाइन पिछले वर्ष के अंत में लॉन्च किए गए Oppo Find N2 के समान हो सकता है। इसे ब्लैक और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

हाल ही में टिप्सटर Max Jambor (@MaxJmb) ने दावा किया था कि OnePlus Open को पेरिस्कोप लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ लाया जाएगा और इसका Hasselblad ब्रांड का कैमरा काफी जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन बुक स्टाइल वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N2 के जैसा हो सकता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 16 GB का RAM और 256 GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। इसका 7.8 इंच 2K AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले और 6.3 इंच AMOLED कवर स्क्रीन हो सकती है। इसके रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 48 मेगापिक्सल का सेंसर अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ और 32 मेगापिक्सल का सेंसर पेरिस्कोप लेंस के साथ दिया जा सकता है। 
Advertisement


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Sensor, Battery, Market, Design, OnePlus, Launch, Foldable, Oppo, Demand

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  12. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  15. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.