OnePlus Ace 2 Pro में मिलेगी 24GB रैम और 150W चार्जिंग! प्रोमो पेपर हुआ लीक

लीक से पता चलता है कि OnePlus Ace 2 Pro में 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। वनप्लस स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस हो सकता है।

OnePlus Ace 2 Pro में मिलेगी 24GB रैम और 150W चार्जिंग! प्रोमो पेपर हुआ लीक

OnePlus Ace 2 Pro के लॉन्च की तारीख अभी पर्दे के पीछे है

ख़ास बातें
  • कथित OnePlus Ace 2 Pro का प्रोमो मटेरियल लीक किया गया है
  • इसमें अपकमिंग फोन का डिजाइन OnePlus 11 सीरीज के समान दिखता है
  • फोन Cyan और Grey कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है
विज्ञापन
OnePlus Ace 2 Pro जैसे-जैसे लॉन्च के करीब आ रहा है, इसकी जानकारियां लीक होने में भी तेजी आ गई है। हाल ही में स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडर लीक हुए थे और अब, इस अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन का मार्केटिंग मटेरियल लीक हुआ है, जिसमें इसके कई मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि होती है। स्मार्टफोन के 24GB रैम और 150W फास्ट चार्जिंग के साथ आने की उम्मीद है। इससे पहले लीक हुए रेंडर्स से पता चला था कि OnePlus Ace 2 Pro का डिजाइन मौजूदा OnePlus 11 सीरीज से मिल खाएगा। अभी तक वनप्लस ने इसके लॉन्च की सटीक तारीख की घोषणा नहीं की है।

एक चाइनीज टिप्सटर ने कथित OnePlus Ace 2 Pro का प्रोमो मटेरियल लीक किया है। इसमें अपकमिंग फोन का डिजाइन, इसके कलर ऑप्शन और कई मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है। Gizmochina द्वारा शेयर किए गए इस पोस्टर में इस कथित OnePlus Ace 2 Pro को Cyan और Grey कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। इसके अलावा, इसमें अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन का भी पता चलता है, जो काफी हद तक मौजूदा OnePlus 11 सीरीज के समान है। इसमेंस रियर पैनल के टॉप राइट साइड पर एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर चीन कैमरा रिंग और एक फ्लैश फिट किया गया है। पैनल के सेंटर पर OnePlus का लोगो दिया गया है।
lcke0708
वहीं, कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि भी होती है, जैसे कि स्मार्टफोन 24GB रैम के साथ आएगा। हालांकि, इसकी जानकारी नहीं है कि ये फिजिकल रैम होगी या इसमें वर्चुअल रैम भी शामिल होगी। इसके अलावा, फोन 1TB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। इससे यह भी पता चलता है कि फोन में मल्टी-लेयर कूलिंग सिस्टम होगा। कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि अपकमिंग वनप्लस फोन में Tiangong कूलिंग सिस्टम मिलेगा, जो कंपनी के दावे अनुसार, सबसे पावरफुल वेपर चैंबर से लैस होगा।

लीक से पता चलता है कि OnePlus Ace 2 Pro में 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। वनप्लस स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस हो सकता है।

इनके अलावा, पिछले लीक्स के अनुसार, फोन OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आ सकता है। पिछले रेंडर्स लीक में कैमरा मॉड्यूल पर अल्ट्राकॉसमॉस ब्रांडिंग देखी गई थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »