OnePlus 9 सीरीज़ कथित रूप से गीकबेंच पर लिस्ट, स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर से हो सकता है लैस

गीकबेंच लिस्टिंग में यह भी संकेत मिलते हैं कि वनप्लस 9 सीरीज़ का फोन ‘lahaina' कोडनेम प्रोसेसर से लैस होगा। वीबो यूज़र ने इस बेंचमार्क लिस्टिंग को एनालिस करके यह दावा किया है कि यह स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 नवंबर 2020 10:24 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 सीरीज़ फोन में मिलेगा 8 जीबी रैम
  • एंड्रॉयड 10 के साथ पेश होगा फोन
  • वनप्लस 9 सीरीज़ का फोन 144 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आएगा

OnePlus 9 सीरीज़ के इस फोन में 65 वॉट फास्ट वायर्ड और 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिल सकता है

OnePlus 9 सीरीज़ का नया मॉडल कथित रूप से गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। यह लिस्टिंग मॉडल नंबर LuBan LE2117 के साथ आती है और यह मॉडल नंबर वनप्लस 9 सीरीज़ से जुड़ा हुआ है। माना जा रहा है कि यह OnePlus 9 या फिर OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन हो सकता है, लेकिन फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती। वनप्लस 9 सीरीज़ अगले साल लॉन्च की जा सकती है और यदि कंपनी अपने पारंपरिक लॉन्च के अनुसार फोन पेश करती है, तो यह लॉन्च इवेंट मई 2021 में आयोजित हो सकता है।

OnePlus 9 सीरीज़ का यह फोन गीकबेंच पर मॉडल नंबर LuBan LE2117 के साथ लिस्ट हुआ है। पुरानी लीक की मानें, तो वनप्लस 9 फोन मॉडल नंबर LE2110, LE2117 और LE2119 के साथ उपलब्ध होगा, जबकि OnePlus 9 Pro पर मॉडल नंबर LE2120 और LE2127 के साथ काम चल रहा है। हालांकि, इसी सोर्स ने पहले जानकारी दी थी कि वनप्लस 9 मॉडल नंबर LE2110 के साथ उपलब्ध होगा और वनप्लस 9 प्रो मॉडल नंबर LE2117, LE2119 और LE2120 के साथ। तो ऐसे फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह फोन कौन-से होंगे।

हालांकि, यह तो साफ है कि मॉडल नंबर LE2117 आगामी वनप्लस फ्लैगशिप सीरीज़ से संबंधित है, लेकिन यह वनप्लस 9 या फिर वनप्लस 9 प्रो से जुड़ा है या नहीं इस संबंध में फिलहाल साफ जानकारी सामने नहीं आई है। लिस्टिंग में यह भी जानकारी मिलती है कि वनप्लस 9 सीरीज़ एंड्रॉयड 11 के साथ काम करेगा।

गीकबेंच लिस्टिंग में यह भी संकेत मिलते हैं कि वनप्लस 9 सीरीज़ का फोन ‘lahaina' कोडनेम प्रोसेसर से लैस होगा। वीबो यूज़र ने इस बेंचमार्क लिस्टिंग को एनालिस करके यह दावा किया है कि यह स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर है। यह चिपसेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसकी बेस फ्रीक्वैंसी 1.80GHz है। वनप्लस 9 सीरीज़ का यह फोन इसके अलावा 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट है। फोन का सिंगल-कोर स्कोर 1,122 है और मल्टी-कोर स्कोर 2,733 है।
Advertisement

पिछली रिपोर्ट में सामने आ चुका है कि वनप्लस 9 सीरीज़ का फोन 144 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें बीचो-बीच होल-पंच कटआउट स्थित होगा। इसके अलावा यह फोन IP68 सर्टिफाइड बिल्ड के साथ आएगा, जिसमें NFC सपोर्ट व डुअल स्टीरियो स्पीकर सपोर्ट मौजूद होगा। साथ ही इस फोन में 65 वॉट फास्ट वायर्ड और 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.