OnePlus 9 सीरीज़ में हो सकते हैं तीन मॉडल, स्पेसिफिकेशन्स भी लीक

OnePlus को तीन नए मॉडल बाज़ार में लाने के लिए कहा जा रहा है और संभावना है कि तीसरे मॉडल को OnePlus 9 Ultra कहा जाए।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 नवंबर 2020 16:34 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 सीरीज़ में तीन मॉडल्स शामिल होने का दावा
  • OnePlus 9, OnePlus 9 Pro के साथ OnePlus 8T का अपग्रेड भी हो सकता है लॉन्च
  • सीरीज़ का तीसरा मॉडल OnePlus 9 Ultra के नाम से हो सकता है पेश

OnePlus 8T का अपग्रेड OnePlus 9 Ultra के नाम से हो सकता है लॉन्च

OnePlus 9 सीरीज़ में तीन अलग-अलग मॉडल हो सकते हैं, जिनमें से दो को कथित तौर पर OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro कहा जाएगा। तीसरा मॉडल OnePlus 9T के रूप में लॉन्च हो सकता है, जो हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 8T का अपग्रेड होगा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि OnePlus इस फोन को OnePlus 9 Ultra के नाम से पेश कर सकती है। वनप्लस 9 सीरीज़ के ये तीनों मॉडल्स क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 से लैस हो सकते हैं। फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन से लैस आ सकते हैं।

ट्विटर पर TechDroider नाम का हैंडल चलाने वाले टिप्सटर ने दावा किया है कि OnePlus 9 का मॉडल नंबर LE2110 होगा, जबकि OnePlus 9 Pro में मॉडल नंबर LE2117, LE2119 और LE2120 शामिल होंगे। सीरीज़ में तीसरा मॉडल LE2127 मॉडल नंबर के साथ आने की अफवाह है।

दिए गए मॉडल नंबर कोडनेम 'Lemonade' के शुरुआती दो अक्षरों के साथ आते हैं, जिसे हाल ही में वनप्लस 9 सीरीज़ के साथ जोड़ा गया था। टिपस्टर द्वारा पोस्ट की गई जानकारी के अलावा, वीबो पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें वनप्लस 9 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है।
 

OnePlus 9 series specifications (expected)

वनप्लस 9 सीरीज़ में अगली पीढ़ी का क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 चिपसेट दिया जा सकता है। लीक के अनुसार, सीरीज़ में शामिल मॉडल 144Hz डिस्प्ले, IP68 सर्टिफाइड बिल्ड, एनएफसी सपोर्ट और डुअल स्टीरियो स्पीकर से लैस होंगे। यह 65W फास्ट वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग तकनीक से भी लैस हो सकते हैं। इसके अलावा, OnePlus 9 सीरीज़ में एक मॉडल को सेंटर में सेट होल-पंच कटआउट डिज़ाइन के साथ आने के लिए कहा गया है, जैसा हम Samsung Galaxy S20 सीरीज़ सहित कई अन्य ब्रांड्स के फोन पर भी देख चुके हैं।
Advertisement

OnePlus को तीन नए मॉडल बाज़ार में लाने के लिए कहा जा रहा है और संभावना है कि तीसरे मॉडल को OnePlus 9 Ultra कहा जाए। वनप्लस ने अभी तक वनप्लस 9 सीरीज़ के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में ऊपर बताई जानकारियों को फिलहाल लीक समझना ही समझदारी होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  11. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.