OnePlus 9 और 9 Pro में मिलेगा Snapdragon 888 प्रोसेसर, कैमरा सैंपल किए गए शेयर

Snapdragon 888 चिपसेट की पुष्टि के अलावा, OnePlus ने OnePlus 9 सीरीज़ के कुछ कैमरा सैंपल भी साझा किए हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 मार्च 2021 20:01 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 Pro और OnePlus 9 में Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट मिलेगा
  • दोनों फोन के साथ 23 मार्च को लॉन्च हो सकता है कथित OnePlus 9E
  • OnePlus 9 सीरीज़ के साथ OnePlus Watch के लॉन्च होने की भी उम्मीद

OnePlus 9 सीरीज़ 23 मार्च को लॉन्च होगी

OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट से लैस होंगे, OnePlus और Qualcomm दोनों ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि की है। कंपनी ने इसके अलावा उत्तरी अमेरिका और कनाडा में एक समर्पित स्टोर ऐप भी लॉन्च किया है, ताकि ग्राहकों को आगामी फोन प्री-ऑर्डर करने का मौका मिल सके। OnePlus Store नाम का ऐप Google Play पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट से सीरीज़ के फोन के कैमरों से लिए गए कुछ सैंपल भी पोस्ट किए हैं। पिछले कुछ समय से कंपनी लगातार Hasselblad के साथ अपनी साझेदारी को प्रोमोट करने में लगी है और उसके लिए आए दिन कैमरा सैंपल साझा किए जा रहे हैं।

OnePlus और Qualcomm दोनों ने OnePlus 9 सीरीज़ पर Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट की मौजूदगी की पुष्टि करने के लिए ट्वीट किए हैं। पिछले कुछ समय से यह अफवाह थी कि ये दोनों फोन एक ही चिपसेट के साथ आएंगे और वो लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट होगा, लेकिन अब कंपनी अफवाहों से पर्दा उठाते हुए प्रोसेसर की पुष्टि कर दी है। Asus, Realme और Xiaomi सहित अन्य प्रतियोगी स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर आधारित अपने फ्लैगशिप पहले ही लॉन्च कर चुके हैं।
 

स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट की पुष्टि के अलावा, वनप्लस ने वनप्लस 9 सीरीज़ के कुछ कैमरा सैंपल भी साझा किए हैं। ये सैंपल आगामी फोन पर उपलब्ध Hasselblad कैमरा का कमाल दिखाते हैं। पिछले हफ्ते, कंपनी ने शुरुआती कैमरा सैंपल साझा किए थे, जो नए वनप्लस फोन की लैंडस्केप फोटोग्राफी दर्शाते हैं।

OnePlus 9 सीरीज़ को 23 मार्च को लॉन्च किया जाना है। सीरीज़ में तीन फोन - OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9E / OnePlus 9R शामिल होने की उम्मीद है। इन तीनों नए स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी OnePlus Watch को भी पेश कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. झंझट खत्म! Android 17 में आया गजब अपडेट, iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर अब इतना आसान
  2. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  2. झंझट खत्म! Android 17 में आया गजब अपडेट, iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर अब इतना आसान
  3. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 vs Motorola Razr Fold vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. पासवर्ड भूले गए? घबराएं नहीं, Google लाई 'सेल्फी वीडियो' फीचर, पासवर्ड भूलने पर भी चुटकी में होगा लॉगिन, जानें कैसे
  6. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  7. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  8. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  9. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  10. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.