OnePlus 8T Pro और OnePlus 8T हो सकते हैं 64 मेगापिक्सल कैमरे से लैस

XDA Developers की रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Camera App v5.4.23 के टियरडाउन में एक स्ट्रिंग कोड दिखा है, इस कोड में 64 मेगापिक्सल फोटो सेंसर का उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 27 जुलाई 2020 12:27 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus के किसी फोन में मौजूद नहीं है 64 मेगापिक्सल कैमरा
  • OnePlus 8T और OnePlus 8T Pro को लेकर आधिकारिक बयान नहीं
  • वनप्लस स्मार्टफोन में मौजूद हो सकता है 16 मेगापिक्सल कैमरा डिफॉल्ट मोड

OnePlus ने आगामी सीरीज़ को लेकर नहीं दिया कोई बयान

OnePlus 8T सीरीज़ 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आ सकती है। OnePlus कैमरा ऐप के टियरडाउन के जरिए यह इशारा मिला है। नई रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस कैमरा ऐप के लेटेस्ट अपडेट में स्ट्रिंग ऑफ कोड वर्ज़न 5.4.23 से 64 मेगापिक्सल सेंसर का इशारा मिला है। बता दें, कंपनी अपनी फ्लैगशिप OnePlus 8 सीरीज़, जिसमें OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro शामिल हैं, लॉन्च कर चुकी है। जबकि हाल ही में कपंनी ने अपना लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन OnePlus Nord लॉन्च किया। अब लगता है कंपनी ने अब अपने अगले स्मार्टफोन सीरीज़ पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि यह OnePlus 8T सीरीज़ हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अपने अगले स्मार्टफोन सीरीज़ के नाम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
 

XDA Developers की रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Camera App v5.4.23 के टियरडाउन में एक स्ट्रिंग कोड दिखा है, इस कोड में 64 मेगापिक्सल फोटो सेंसर का उल्लेख किया गया है। जैसा कि सभी जानते हैं कि OnePlus के किसी लेटेस्ट स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर सपोर्ट मौजूद नहीं है, तो ऐसे में अटकले लगाई जा रही हैं कि यह स्ट्रिंग ऑफर कोड आगामी वनप्लस स्मार्टफोन की तैयारी के लिए है। संभावना है कि यह OnePlus 8T और OnePlus 8T Pro हो सकता है।

स्ट्रिंग ऑफ कोड में कथित तौर पर लिखा गया है, (अनुवादित) "64 मेगापिक्सल हाईयर रिज़ॉल्यूशन प्रदान करता है और अच्छी तरह से प्रकाशित दृश्यों को कैपचर करता है।" यह भी बताया कि burst shots लेते हुए, यह ऐप यूज़र्स को बेहतर डायनेमिक रेंज की तस्वीर लेने के लिए 16 मेगापिक्सल मोड में स्विच करने की सलाह देता है। गौर करने वाली बात यह है कि वनप्लस 8 और इसका प्रो वेरिएंट डिफॉल्ट रूप से 12 मेगापिक्सल की तस्वीर कैपचर करता है। जिससे एक बार फिर संकेत मिलता है कि यह 16 मेगापिक्सल मोड किसी दूसरे फोन में इस्तेमाल होना है।

उम्मीद है कि वनप्लस 8टी और वनप्लस 8टी प्रो कंपनी के आगामी स्मार्टफोन हैं, जो भारत में इस साल के अंत तक लॉन्च किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि वनप्लस नॉर्ड को पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया गया, जिसकी सेल 4 अगस्त से Amazon और OnePlus India की वेबसाइट पर शुरू होगी। बता दें कि भारत में फोन का 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट 24,999 रुपये में सितंबर से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 8T, OnePlus 8, OnePlus 8 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.