OnePlus 8T Cyberpunk 2077 लिमिटेड एडिशन ग्रे टेक्सचर बैक के साथ देगा दस्तक

वनप्लस द्वारा साझा किए पुराने टीज़र में फोन के किनारे देखने को मिले थे, जिसमें भी यैलो एक्सेन्ट्स देखे गए थे। हालांकि, फोन के स्पेसिफिकेशन फिलहाल साफ नहीं है, माना जा रहा है कि इसके स्पेसिफिकेशन OnePlus 8T जैसे हो सकते हैं।

OnePlus 8T Cyberpunk 2077 लिमिटेड एडिशन ग्रे टेक्सचर बैक के साथ देगा दस्तक

OnePlus के को-फाउंडर Pete Lau ने साझा किया है टीज़र

ख़ास बातें
  • OnePlus 8T Cyberpunk 2077 Limited Edition में ग्रे फिनिश मिलेगी
  • वनप्लस 8टी साइबरपंक 2077 लिमिटेड एडिशन के प्री-ऑर्डर 4 नवंबर से होंगे शुर
  • टीज़र तस्वीर में फोन के ऊपरी हिस्से पर पीले रंग के एक्सेन्ट्स देखे गए
विज्ञापन
OnePlus 8T Cyberpunk 2077 लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन एक बार फिर टीज़ किया गया है, इस बार OnePlus के को-फाउंडर Pete Lau ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग Weibo साइट पर इसकी जानकारी दी है। कुछ हफ्तों पहले इस लिमिटेड एडिशन को सबसे पहले टीज़ किया गया था, जिस वक्त कंपनी ने कहा था कि इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू की जाएगी। वहीं, अब नए टीज़र में फोन का ग्रे बैक पैनल देखने को मिला है, जिसके ऊपरी हिस्से पर पीले रंग के एक्सेन्ट्स देखे जा सकते हैं।

OnePlus के को-फाउंडर Pete Lau ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग Weibo साइट पर OnePlus 8T Cyberpunk 2077 Limited Edition की टीज़र तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में फोन का ऊपरी हिस्सा यैलो एक्सेन्ट्स के साथ देखने को मिला है और ब्लैक कैमरा मॉड्यूल पर Cyberpunk 2077 की ब्रांडिंग दी हुई है। बैक पैनल पर ग्रे टेक्सचर फिनिश देखा जा सकता है। हालांकि, वीबो पोस्ट में वनप्लस 8टी साइबरपंक 2077 लिमिटेड एडिशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

वनप्लस द्वारा साझा किए पुराने टीज़र में फोन के किनारे देखने को मिले थे, जिसमें भी यैलो एक्सेन्ट्स देखे गए थे। कंपनी ने साझा किया था कि वनप्लस 8टी साइबरपंक 2077 लिमिटेड एडिशन के लिए प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया 4 नवंबर से चीन में शुरू होगी। हालांकि, फोन के स्पेसिफिकेशन फिलहाल साफ नहीं है, माना जा रहा है कि इसके स्पेसिफिकेशन OnePlus 8T जैसे हो सकते हैं।

वीबो पर एक जानें-मानें टिप्सटर ने बताया कि वनप्लस 8टी साइबरपंक 2077 लिमिटेड एडिशन 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आएगा और इसकी कीमत CNY 3,999 (लगभग 43,600 रुपये) हो सकती है। फिलहाल, यह भी साफ नहीं है कि इस फोन को भारतीय मार्केट में लाया जाएगा या नहीं।
   

OnePlus 8T Cyberpunk 2077 Limited Edition specifications (expected)

वनप्लस 8टी साइबरपंक 2077 लिमिटेड एडिशन एंड्रॉयड 11 पर आधारित OxygenOS 11 पर चल सकता है। इसमें 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 402 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। वनप्लस 8टी स्पेशल एडिशन फोन में भी स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। जुगलबंदी के लिए 12 जीबी तक रैम मौजूद होगी। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की सकती है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग मिलेगा।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, design
  • 120Hz, AMOLED display
  • Very good overall performance
  • Very fast charging
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Still no IP rating, wireless charging
  • Average low-light video performance
  • A bit chunky
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »