OnePlus 8 की सेल आज Amazon और OnePlus वेबसाइट पर, जानें ऑफर्स

OnePlus 8 ट्रिपल रियर कैमरा, ऑक्सीज़न ओएस 10 और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 8 जून 2020 10:02 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 की फ्लैश सेल आज Amazon और Oneplus.in पर शुरू होगी
  • दोपहर 12 बजे शुरू होगी फ्लैश सेल
  • स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है वनप्लस 8

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है वनप्लस 8

OnePlus 8 की सेल आज एक बार फिर से भारत में आयोजित की गई है, जो कि Amazon and OnePlus की वेबसाइट पर 12 बजे शुरू होगी। बता दें, वनप्लस 8 स्मार्टफोन OnePlus 8 Pro के साथ ही लॉन्च किया गया था, जिसकी ओपन-सेल पिछले महीने अंत में शुरू होनी थी। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के दौरान प्रोडक्शन कार्य में आने वाली रुकावट के चलते कंपनी ने इस सेल को रद्द कर दिया था। हालांकि, वनप्लस 8 को फ्लैश सेल के द्वारा बेचा जा रहा है। वनप्लस 8 ट्रिपल रियर कैमरा, ऑक्सीज़न ओएस 10 और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है।
 

OnePlus 8 price in India, sale timing, offers

वनप्लस 8 की सेल आज दोपहर 12 बजे से Amazon.in और OnePlus.in के जरिए शुरू होने वाली है। OnePlus 8 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की भारत में कीमत 41,999 रुपये है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है, जबकि 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प 49,999 रुपये में आता है।
Advertisement

ऑफर की बात करें, तो SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर आपको 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा नो-कास्ट ईएमआई और 6000 रुपये का जियो बेनेफिट्स ऑफर भी वनप्लस दे रहा है।
 
 

OnePlus 8 specifications

डुअल-सिम OnePlus 8 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलता है। इसमें 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 3डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी और 12 जीबी LPDDR4X रैम दिए गए हैं।
Advertisement

यह तीन रियर कैमरों के साथ आता है। यहां 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.75 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया। फोन 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। सेल्फी की बात करें तो वनप्लस 8 में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.45 लेंस है।

OnePlus 8 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। यह फोन भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.