OnePlus 8 Pro को फिर मिला सॉफ्टवेयर अपडेट, कैमरे होंगे बेहतर

OnePlus ने अपने कम्युनिटी फोरम के जरिए इस लेटेस्ट OxygenOS 10.5.5 की घोषणा की है। वहीं, कंपनी ने OnePlus 8 के इंटरनेशनल वेरिएंट लिए भी OxygenOS10.5.4 अपडेट ज़ारी किया है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2020 12:58 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro को मिला नया OxygenOS 10.5.5 अपडेट
  • वनप्लस 8 प्रो का लेटेस्ट अपडेट कैमरा सुधार लेकर आया है
  • फोन के एजेज के टच को भी सुधारता है यह अपडेट

OnePlus 8 Pro इस महीने ही हुआ है लॉन्च

OnePlus 8 सीरीज़ इस महीने की शुरुआत में ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च हुई है, इस सीरीज़ में OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 स्मार्टफोन शामिल हैं। COVID-19 लॉकडाउन को देखते हुए OnePlus ने अपने लॉन्च इवेंट को ऑनलाइन आयोजित किया था। कुछ सीमित देशों में इन स्मार्टफोन की सेल शुरू हो चुकी है, लेकिन भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। खैर! जिन लोगों के हाथ में यह लेटेस्ट डिवाइस आ चुका है, उनके लिए कपंनी ने सॉफ्टवेयर अपडेट भी ज़ारी करना शुरू कर दिया है। लेटेस्ट अपडेट वनप्लस 8 प्रो के लिए रोलआउट किया गया है, जो कि अपने साथ कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी सुधार लेकर आया है। आपको बता दें, यह वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन के लिए दूसरा सॉफ्टवेयर अपडेट है।

OnePlus ने अपने कम्युनिटी फोरम के जरिए इस लेटेस्ट OxygenOS 10.5.5 की घोषणा की है। वहीं, कंपनी ने OnePlus 8 के इंटरनेशनल वेरिएंट लिए भी OxygenOS10.5.4 अपडेट ज़ारी किया है। याद दिला दें, वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो के लिए सबसे पहला सॉफ्टवेयर अपडेट लॉन्च के बाद ही ज़ारी कर दिया गया था।

यह नया अपडेट फोन के लिए कुछ जरूरी बदलाव लेकर आया है। वनप्लस 8 प्रो में इस अपडेट के साथ दो अहम बदलाव हुए हैं, जो कि केवल इस डिवाइस के लिए ही एक्सक्लूसिव हैं। पहला स्क्रीन एजेज़ पर टच सेंसिटिविटी को फिक्स किया गया है और दूसरा बैटरी सेटिंग्स में बेड टाइम मोड का सिम्पलिफाई इंटरेक्शन किया गया है।

बाकी बदलाव दोनों ही फोन के अपडेट चेंजलॉग में शामिल है, वनप्लस 8 सीरीज़ के इस अपडेट में बाकी ज्यादातर बदलाव एक-जैसे हैं। जिसमें ऑप्टिमाइज़ डिस्प्ले इफेक्ट के साथ सिस्टम स्टेब्लिटी इम्प्रूवमेंट्स शामिल है। वनप्लस 8 प्रो के यूज़र Fox Tech ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी कि यह नया अपडेट वनप्लस 8 प्रो फोन के ग्रीन-टिंट डिस्प्ले समस्या को भी फिक्स करता है।

OxygenOS (10.5.5 and 10.5.4) का नया वर्ज़न मोशन ग्राफिक्स स्मूथनिंग में वीडियो स्मूथनेस को सुधारता है। इसके अलावा यह लेटेस्ट अपडेट कैमरे में भी कुछ सुधार लाया है, जैसे कि दावा किया गया है कि यह व्हाइट बैलेंस और कम लाइट में फोकस को बेहतर बनाता है। अंत में नया ऑक्सीजनओएस अपडेट इंटरनेशनल वेरिएंट के लिए मोबाइल डेटा और वाई-फाई ट्रांसमिशन स्टेब्लिटी को भी सुधारता है, जिनके वनप्लस 8 डिवाइस में वाई-फाई को लेकर समस्या आ रही थी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 8, OnePlus 8 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  6. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  7. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  8. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  9. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  10. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.