OnePlus 8 Pro को मिला अपडेट, कैमरे में होगा सुधार

OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन को OxygenOS 10.5.8 अपडेट ओटीए के जरिए प्राप्त हुआ है। इसमें टच और इंटरेक्शन एक्सपीरियंस ऑप्टिमाइज़ेशन, बेहतर सिस्टम स्टेब्लिटी आदि शामिल है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 15 मई 2020 12:13 IST
ख़ास बातें
  • अपडेट के साथ मिला अप्रैल 2020 सिक्योरिटी पैच
  • वनप्लस 8 प्रो को OxygenOS 10.5.8 अपडेट मिला है
  • वनप्लस 8 को ऑक्सीज़नओएस 10.5.7 अपडेट मिला है

OnePlus 8 Pro के अपडेट का साइज़ 155 एमबी है

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को नए ऑक्सीज़नओएस अपडेट के साथ अप्रैल 2020 सिक्योरिटी पैच मिलना शुरू हो गया है। इसके अलावा दोनों ही फोन में यह अपडेट कैमरा इम्प्रूवमेंट्स, नेटवर्क इम्प्रूवमेंट्स और सिस्टम ऑप्टिमाइज़ेशन लेकर आया है। वनप्लस 8 यूज़र्स को भारत में ऑक्सीज़नओएस 10.5.7 वर्ज़न ओटीए के जरिए मिला है, जबकि वनप्लस 8 प्रो यूज़र्स को ऑक्सीज़नओएस 10.5.8 वर्ज़न मिला है। इन दो फोन के लिए कई रिज़न-स्पेसिफिक बिल्ड है, वहीं कुछ ऐसे फीचर्स हैं जो कि केवल कुछ ही क्षेत्रों में ही उपलब्ध हैं।

कंपनी के द्वारा साझा किए गए आधिकारिक चेंजलॉग में खुलासा किया गया है कि OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन को OxygenOS 10.5.8 अपडेट ओटीए के जरिए प्राप्त हुआ है। यह सिस्टम इम्प्रूवमेंट्स के साथ आया है, जिसमें टच और इंटरेक्शन एक्सपीरियंस ऑप्टिमाइज़ेशन, पावर कंजप्शन परफॉर्मेंस में इम्प्रूवमेंट, बेहतर सिस्टम स्टेब्लिटी और एंड्रॉयड अप्रैल 2020 सिक्योरिटी पैच शामिल है। इसके अलावा ब्लूटूथ स्टेब्लिटी और कम्पेटिब्लिटी में भी सुधार आया है। इस अपडेट के जरिए कैमरा शूटिंग एक्सपीरियंस और स्टेब्लिटी भी बेहतर हुई है। नेटवर्क इम्प्रूवमेंट की बात करें, तो वाई-फाई की परफॉर्मेंस व स्टेब्लिटी सुधरी है। इसके साथ ऑनलाइन गेम में ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ-साथ स्मूथनेस आई है। इसके अलावा वनप्लस 8 प्रो अन्य सुधार, जैसे कम ब्राइटनेस के साथ वीडियो प्लेइंग इफेक्ट और एचआरडी (High Dynamic Range) वीडियो इफेक्ट्स ऑप्टिमाइज़ेशन आदि। 9to5Google के द्वारा साझा किए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, वनप्लस 8 प्रो के अपडेट का साइज़ 155 एमबी है। अगर आपके पास वनप्लस 8  प्रो फोन है, तो आप इस अपडेट को मैनुअली भी अपने फोन में चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाकर सिस्टम अपडेट करना होगा।

XDA Developers की रिपोर्ट के अनुसार बस वीडियो प्लेइंग इफेक्ट और एचआरडी इफेक्ट ऑप्टिमाइज़ेशन को छोड़कर वनप्लस 8 को भी ऊपर दिए गए सभी इम्प्रूवमेंट्स OxygenOS 10.5.7 अपडेट में मिेले हैं।
 

वनप्लस के मुताबिक, इस अपडेट को फेज़ मैनर में रोलआउट किया गया है, फिलहाल बहुत ही कम लोग हैं जिन्हें यह अपडेट मिला है। हालांकि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या के लोगों के लिए इसे रोलआउट कर दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 8, OnePlus 8 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ICSE, ISC Results Update: 10वीं, 12वीं के ICSE रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड, जानें पूरी डिटेल
  2. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y6 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.