OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की बिक्री भारत में मई के अंत तक शुरू होने का दावा

OnePlus 8 की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है, जबकि OnePlus 8 Pro की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 13 मई 2020 18:41 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus India के नोएडा फैक्ट्री में शुरू हुआ काम
  • वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो करीब महीने भर पहले हुए थे लॉन्च
  • वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 हैं इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 की सेल को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं

OnePlus 8 सीरीज़ को भारत में मई महीने के अंत तक उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में OnePlus के एक अधिकारी के हवाले से दावा किया गया है कि फ्लैगशिप हैंडसेट OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 का निर्माण नोएडा स्थित कंपनी की फैक्टरी में चल रहा है। इन्हें मई महीने के अंत तक उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य है। गौर करने वाली बात है कि करीब महीने भर पहले वनप्लस ने वनप्लस 8 सीरीज़ से पर्दा उठाया था। हाल ही में कंपनी ने 1,999 रुपये वाले OnePlus Bullets Wireless Z हेडफोन्स की बिक्री भारत में शुरू की थी।

न्यूज एजेंसी IANS ने OnePlus India के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल के हवाले से बताया है कि वनप्लस के नोएडा प्लांट में बीते हफ्ते से काम शुरू हो गया। यहां पर सरकार द्वारा कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधित दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करके काम किया जा रहा है। अग्रवाल ने न्यूज एजेंसी को बताया कि कंपनी ने बैंगलुरू, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे और चेन्नई में डोरस्टेप रिपेयर सर्विस का आगाज़ कर दिया है।
Advertisement
 

OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 price in India

वनप्लस 8 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 41,999 रुपये में मिलेगा। इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है। प्रीमियम वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 49,999 रुपये है।


OnePlus 8 Pro के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है। इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 59,999 रुपये है।
Advertisement

भले ही अग्रवाल ने इन हैंडसेट को मई महीने के अंत तक उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी है। लेकिन कंपनी की ओर से किसी तारीख को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
Advertisement

हाल ही में OnePlus Bullets Wireless Z हेडफोन्स की बिक्री भारत में शुरू हो गई थी। इसका दाम 1,999 रुपये है। ग्राहक इसे वनप्लस इंडिया की साइट, Amazon, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.