OnePlus 7 Pro की कीमत और कलर वेरिएंट का खुलासा

रिपोर्ट के मुताबिक, फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 699 यूरो (करीब 54,700 रुपये) में बेचा जाएगा। वनप्लस 7 प्रो का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 749 यूरो (करीब 58,600 रुपये) में बिकेगा।

OnePlus 7 Pro की कीमत और कलर वेरिएंट का खुलासा
ख़ास बातें
  • OnePlus 7 Pro में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं
  • OnePlus 7 Pro को 14 मई को लॉन्च किया जाएगा
  • OnePlus 7 Pro के तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं
विज्ञापन
गुरुवार को ही OnePlus 7 Pro के सारे स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे। अब यूरोपीय मार्केट में OnePlus 7 Pro की कीमत का खुलासा हो गया है। साथ में कलर वेरिएंट का भी पता चला है। यूरोपीय मार्केट में वनप्लस 7 प्रो का दाम 699 यूरो (करीब 54,700 रुपये) से शुरू होगा। इन फोन को तीन रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

OnePlus 7 Pro की कीमत (दावा)

Slashleaks की रिपोर्ट के मुताबिक, फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 699 यूरो (करीब 54,700 रुपये) में बेचा जाएगा। वनप्लस 7 प्रो का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 749 यूरो (करीब 58,600 रुपये) में बिकेगा। फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 819 यूरो (करीब 64,100 रुपये) होगी।

टिप्सटर ने खुलासा किया है कि 6 जीबी रैम वेरिएंट सिर्फ मिरर ग्रे रंग में उपलब्ध होगा। 12 जीबी वेरिएंट सिर्फ नेब्यूला ब्लू रंग में बिकेगा। OnePlus 7 Pro के 8 जीबी रैम वेरिएंट को नेब्यूला ब्लू, मिरर ग्रे और अलमॉन्ड रंग में उपलब्ध होगा।

भारतीय मार्केट को लेकर टिप्सटर इशान अग्रवाल ने दावा किया है कि OnePlus 7 Pro के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले शुरुआती वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये होगी। इसका 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 52,999 रुपये होगा। इसके अलावा वनप्लस 7 प्रो का टॉप मॉडल 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाला होगा और इसे भारत में 57,999 रुपये में बेचा जाएगा।

OnePlus 7 Pro को 14 मई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने एचडीआर10+ डिस्प्ले और यूएफएस 3.1 स्टोरेज होने की पुष्टि की है।
 

OnePlus 7 Pro स्पेसिफिकेशन (उम्मीदें)

डुअल-सिम (नैनो) वाला यह फोन एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर आधारित ऑक्सीज़न ओएस के साथ आएगा। इसमें 6.67 इंच (1440x3120 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 516 पिक्सल प्रति इंच है और यह अधिकतम 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 855 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 640 जीपीयू का इस्तेमाल किया जा सकता है।
OnePlus 7 Pro के तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं- एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, दूसरा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और तीसरा 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। वनप्लस 7 प्रो यूएफएस 3.0 से लैस हो सकता है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मौजूद नहीं होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 7 Pro में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं, 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर हो सकता है जिसका अपर्चर एफ/1.6 है। दूसरा 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर हो सकता है जो अपर्चर एफ/2.2 से लैस हो सकता है। तीसरा सेंसर अपर्चर एफ/2.4 वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स471 पॉप-अप कैमरा हो सकता है, इसका अपर्चर एफ/2.0 हो सकता है। यह 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 1080पी रिजॉल्यूशन की वीडियो को रिकॉर्ड कर सकेगा। OnePlus 7 Pro में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो Warp चार्ज 30 (5V/6A) से लैस हो सकती है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build
  • Vivid and immersive display
  • Powerful stereo speakers
  • Snappy UI and app performance
  • Useful secondary cameras
  • Good battery life
  • कमियां
  • Heavy
  • Inconsistent AF in macros
  • 4K videos have oversaturated colours
  • Mediocre low-light video performance
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »