OnePlus 7 में हो सकता पॉप-अप सेल्फी कैमरा और तीन रियर कैमरे

OnePlus के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 7 का केस रेंडर लीक हो गया है। जानें वनप्लस 7 के बारे में।

OnePlus 7 में हो सकता पॉप-अप सेल्फी कैमरा और तीन रियर कैमरे

Photo Credit: SlashLeaks

OnePlus 7 Case Render: वनप्लस 7 में हो सकता पॉप-अप सेल्फी कैमरा और तीन रियर कैमरे

ख़ास बातें
  • OnePlus 7 के केस रेंडर में मिली पॉप-अप सेल्फी कैमरा कटआउट की झलक
  • वनप्लस 7 हो सकता है तीन रियर कैमरों से लैस
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकता है OnePlus 7
विज्ञापन
वनप्लस (OnePlus) के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 7 का केस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गया है। लीक हुए केस रेंडर को देखने से फोन के डिजाइन के बारे में पता चलता है। Vivo Nex और अन्य स्मार्टफोन की तरह नेक्स्ट जेनरेशन OnePlus फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस हो सकते है। OnePlus 7 का लीक हुआ केस रेंडर इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि वनप्लस 7 के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं। याद करा दें कि OnePlus 6T के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

स्लैशलीक पर वनप्लस 7 (OnePlus 7) का केस रेंडर लीक हुआ है, लेकिन खबर लिखे जाने तक यह लॉक था। केस के ऊपरी हिस्से में कटआउट नज़र आ रहा है जो इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि वनप्लस के आगामी स्मार्टफोन OnePlus 7 में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वॉल्यूम बटन को फोन के दाहिनी तरफ तो वहीं पावर बटन को फोन के बायीं तरफ स्पॉट किया गया है।

फोन के निचले हिस्से में दो कटआउट नज़र आ रहे हैं। संभवतः इसमें स्पीकर ग्रिल और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को जगह मिल सकती है। कुछ समय पूर्व हैंडसेट के प्रोटेक्टिव कवर की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं थीं। केस रेंडर में वनप्लस 7 (OnePlus 7) के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे नज़र आ रहे हैं, सेंसर के नीचे फ्लैश को जगह मिली है।

OnePlus 7 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस 7 के साथ ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को भी उतारा जा सकता है। वनप्लस 7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और बेजल-लेस डिस्प्ले हो सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि OnePlus 7 में 6.5 इंच का डिस्प्ले हो सकता है और फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिल सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 7, OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »