OnePlus 6T को यहां किया गया लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च

OnePlus 6T की कीमत और अमेरिका में उपलब्धता को लेकर जानकारी पहले लीक हो चुकी है। अब इस स्मार्टफोन को Eurasian Economic Commission (EEC) पर लिस्ट किया गया है जो इस फोन के लॉन्च की ओर एक और ठोस इशारा है।

OnePlus 6T को यहां किया गया लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च

OnePlus 6 का अपग्रेड होगा OnePlus 6T

ख़ास बातें
  • EEC ने वनप्लस 6टी को रूस के लिए सर्टिफाई किया है
  • अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है वनप्लस 6टी
  • OnePlus 6T की अमेरिका में कीमत करीब 550 डॉलर होगी
विज्ञापन
साल 2018 खत्म होने में करीब चार महीने बाकी हैं। ऐसे में वनप्लस ब्रांड का अगला स्मार्टफोन भी लॉन्च से बहुत दूर नहीं है जो OnePlus 6 का अपग्रेड होगा। OnePlus 6T की कीमत और अमेरिका में उपलब्धता को लेकर जानकारी पहले लीक हो चुकी है। अब इस स्मार्टफोन को Eurasian Economic Commission (EEC) पर लिस्ट किया गया है जो इस फोन के लॉन्च की ओर एक और ठोस इशारा है। एक पुरानी रिपोर्ट में इस फोन को अक्टूबर में रिलीज करने की बात सामने आई थी जो थोड़ा अटपटा है। क्योंकि पुराने 'T' वेरिएंट नवंबर महीने में लॉन्च किए गए हैं। OnePlus 6T के स्पेसिफिकेशन और कीमत को लेकर अभी कुछ ज़्यादा नहीं पता है, लेकिन जानकारी बहुत दूर भी नहीं है।

EEC ने वनप्लस 6टी को रूस के लिए सर्टिफाई किया है। हैंडसेट का मॉडल नंबर है A6013। याद रहे कि OnePlus 6 को टीना पर A6000 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। ऐसे में A6013 मॉडल नंबर OnePlus 6T का ही लगता है। फोनकॉरिडोर वेबसाइट ने इस संबंध में जानकारी सबसे पहले दी। अफसोस कि लिस्टिंग में डिवाइस के बारे में बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। अभी सिर्फ फोन को सर्टिफिकेशन मिला है।

OnePlus 6T हैंडसेट OnePlus 6 से कितना अलग होगा? पुराने पैटर्न पर गौर करें तो वनप्लस 6टी का डिजाइन संभवतः वनप्लस 6 वाला ही होगा। लेकिन स्पेसिफिकेशन ज़रूर अपग्रेड किए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में 6.4 इंच का एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 845 या स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होगी। खबर है कि इनबिल्ट स्टोरेज का एक विकल्प 256 जीबी वाला भी होगा। इसमें ज़्यादा बड़ी बैटरी होगी। लेकिन अभी यह कयास मात्र है।

हाल ही एक रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन की कीमत अमेरिका में 550 डॉलर (करीब 38,400 रुपये) होने की उम्मीद जताई गई है। देखा जाए तो अमेरिका में इसकी कीमत वनप्लस 6 से करीब 1,500 रुपये ज़्यादा होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 6T
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »