OnePlus 6T और OnePlus 6 को मिलने लगा नया सॉफ्टवेयर अपडेट

OnePlus 6 और OnePlus 6T को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। जानें अपडेट के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 जुलाई 2019 17:19 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 6टी हकीकत में OnePlus 6 का अपग्रेड है
  • OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • OnePlus 6T एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलता है

OnePlus 6T और OnePlus 6 को मिलने लगा नया सॉफ्टवेयर अपडेट

OnePlus 6 और OnePlus 6T को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। वनप्लस 6 और वनप्लस 6टी को मिला नया अपडेट जून 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और लेटेस्ट स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर के साथ आ रहा है। OnePlus 6 यूज़र को ऑक्सीजन ओएस 9.0.7 अपडेट तो वहीं OnePlus 6T यूज़र को अब ऑक्सीजन ओएस 9.0.15 अपडेट मिलने लगा है। OnePlus नोट करता है कि यह एक वृद्धिशील रोलआउट है, और अपडेट आज कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए जारी किया जाएगा और कुछ दिनों में एक व्यापक रोलआउट होगा। OnePlus ने बताया कि अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है, ऐसे में सभी यूज़र तक अपडेट पहुंचने में कुछ समय लग सकता है।

OnePlus 6 और OnePlus 6T यूज़र को ऑक्सीजन ओएस 9.0.7 और ऑक्सीजन ओएस 9.0.15 अपडेट के जरिए लेटेस्ट जून 2019 एंड्रयड सिक्योरिटी पैच मिल रहा है। चेंजलॉग के अनुसार, अपडेट के साथ स्क्रीन रिकॉर्डर फीचर को भी जोड़ा गया है, इस फीचर को सबसे पहले OnePlus 7 Pro के साथ पेश किया गया था।

इस फीचर की मदद से यूज़र ऑडियो के साथ स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकेंगे। वनप्लस ने कंफर्म किया था कि यह पुराने मॉडल के लिए भी आएग और अब जून एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ इसे रोल आउट किया जा रहा है। फोन को अपडेट करने के बाद क्विक सेटिंग्स> स्क्रीन रिकॉर्डर पर जाकर इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकेगा। चेंजलॉग में बताया गया है कि अपडेट बेहतर स्क्रीन रोटेशन के साथ आ रहा है।

वनप्लस ने कहा कि हर बार की तरह यह अपडेट भी ओवर-द-एयर के जरिए रोल आउट किया गया है। OnePlus 3 और OnePlus 3T यूज़र को भी हाल ही में ऑक्सीजन ओएस 9.0.4 अपडेट के साथ जून एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलने लगा था। अपडेट के साथ बग फिक्स और परफॉर्मेंस को भी इंप्रूव किया गया था।

OnePlus 6 और OnePlus 6T यूज़र को सलाह दी जाती है कि वह फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करने और फोन को चार्ज पर लगाने के बाद ही अपडेट करें। जैसा कि आपको बताया अपडेट को बैच बनाकर जारी किया गया है, ऐसे में सभी यूज़र तक अपडेट पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। अगर आपको अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 6, OnePlus 6T, OxygenOS, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 20 हजार वाले Samsung Galaxy A35 5G, Vivo T4 5G और Moto G96 5G जैसे स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डील
  2. Vivo ने लॉन्च किया G3 5G, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया G3 5G, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Infinix Hot 60i 5G भारत में हुआ लॉन्च, 6,000 mAh की बैटरी
  3. 20 हजार वाले Samsung Galaxy A35 5G, Vivo T4 5G और Moto G96 5G जैसे स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डील
  4. Ola Electric ने लॉन्च किया S1 Pro Sport, जानें प्राइस, रेंज
  5. Oppo K13 Turbo Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. Google Search में AI मोड भारत में हुआ शुरू, जानें कैसे करें उपयोग
  7. Flipkart Freedom Sale: 7 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन
  8. Lava Blaze AMOLED 2 5G vs iQOO Z10 Lite 5G vs Moto G45 5G: 15 हजार में कौन है बेस्ट
  9. घर के बाहर कूड़े का ढेर लगा है या गंदे हैं सार्वजिक शौचालय तो इस सरकारी ऐप पर करें रिपोर्ट, जल्द मिलेगा समाधान
  10. प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देगी BSNL, सरकार से मिलेंगे 47,000 करोड़ रुपये
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.