OnePlus 6T लॉन्च, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 8 जीबी रैम से है लैस

लंबे इंतज़ार के बाद OnePlus 6T से पर्दा उठा लिया गया। यह स्मार्टफोन कंपनी का इस साल दूसरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन है।

OnePlus 6T लॉन्च, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 8 जीबी रैम से है लैस

OnePlus 6T मंगलवार को होगा भारत में लॉन्च

ख़ास बातें
  • OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • OnePlus 6T की कीमत 549 डॉलर (करीब 40,300 रुपये) से शुरू
  • OnePlus 6T से हेडफोन जैक की छुट्टी कर दी गई है
विज्ञापन
लंबे इंतज़ार के बाद OnePlus 6T से पर्दा उठा लिया गया। यह स्मार्टफोन कंपनी का इस साल दूसरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। कंपनी कुछ ही ऐसी ही रणनीति OnePlus 3T और OnePlus 5T के साथ भी अपना चुकी है। OnePlus 6T कई मायनों में OnePlus 6 का अपग्रेड है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, बड़ी बैटरी, बड़े डिस्प्ले, छोटे नॉच, बेहतर लो लाइट फोटोग्राफी, एंड्रॉयड 9.0 पाई और स्मार्ट बूस्ट ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ आता है। इस बार OnePlus ने अपने लेटेस्ट डिवाइस OnePlus 6T से हेडफोन जैक की छुट्टी कर दी है। ऑडियो के लिए यूज़र को यूएसबी टाइप-सी पोर्ट या ब्लूटूथ पर निर्भर होना होगा।

OnePlus 6 की तरह OnePlus 6T में एक फायरिंग स्पीकर है। यह ऑल-ग्लास बिल्ड बॉडी के साथ आता है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर के बारे में 0.36 सेकेंड में स्मार्टफोन को अनलॉक करने का दावा है। यह OnePlus के स्क्रीन प्रोटेक्टर के साथ काम करता है। कंपनी ने थर्ड पार्टी प्रोटेक्टर के साथ इसके काम करने की कोई गारंटी नहीं दी है।
 

OnePlus 6T की कीमत और उपलब्धता

अमेरिकी मार्केट में OnePlus 6T की कीमत 549 डॉलर (करीब 40,300 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिरर ब्लैक वेरिएंट मिलेगा। 8 जीबी+128 जीबी मिरर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट को 579 डॉलर (करीब 42,500 रुपये) में बेच जाएगा। सबसे महंगा वेरिएंट 8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम 629 डॉलर (करीब 46,200 रुपये) है। कंपनी ने फिलहाल भारत में वनप्लस 6टी की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसका ऐलान मंगलवार को दिल्ली में होने वाले इवेंट में किया जाएगा। इतना तो तय है कि भारत में वनप्लस 6टी की बिक्री 1 नवंबर से अमेज़न इंडिया पर होगी।
 

OnePlus 6T स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम OnePlus 6T एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।
 
o0dt0b8

OnePlus 6T का फ्रंट व रियर कैमरा सेटअप OnePlus 6 वाला ही है

OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX519 सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसके साथ जुगलंबदी में 20 मेगापिक्सल का Sony IMX376K सेंसर दिया गया है। इसका भी अपर्चर एफ/1.7 है। रियर कैमरे से आप 4K वीडियो शूट कर पाएंगे और साथ में सुपर स्लो मोशन वीडियो भी। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी है। OIS के साथ EIS भी उपलब्ध है।

OnePlus 6T का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX371 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर और 1 माइक्रोन पिक्सल्स से लैस है। फ्रंट कैमरा भी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। गौर करने वाली बात है कि वनप्लस 6 में भी यही फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप दिया गया था।

OnePlus 6T की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 6टी का डाइमेंशन 157.5x74.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  2. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  6. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  7. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  8. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
  9. Oppo का नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ होगा 21 अप्रैल को लॉन्च
  10. Nothing Warp App लॉन्च, अब कंप्यूटर और मोबाइल के बीच चुटकी में होगी फाइल शेयर, जानें तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »