OnePlus 6T के साथ मिलेंगे ढेरों लॉन्च ऑफर्स, जानें इनके बारे में

भारत में OnePlus 6T की बिक्री 1 नवंबर से ई-कॉमर्स साइट Amazon पर शुरू होगी। अमेजन ने वनप्लस 6टी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए लॉन्च ऑफर्स की घोषणा कर दी है। अगर आप भी फोन को खरीदने के लिए प्लान कर रहे हैं तो यहां जानें ऑफर्स के बारे में।

OnePlus 6T के साथ मिलेंगे ढेरों लॉन्च ऑफर्स, जानें इनके बारे में
ख़ास बातें
  • ग्राहकों को Jio की तरफ से मिलेगा 5,400 रुपये का कैशबैक
  • Reliance Digital स्टोर पर भी मिलेगा OnePLus 6T
  • ICICI, Citi बैंक कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस ने सोमवार को न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट के दौरान OnePlus 6T को लॉन्च किया है। आज वनप्लस 6टी को भारत में लॉन्च किया जाना है। भारत में OnePlus 6T की बिक्री 1 नवंबर से ई-कॉमर्स साइट Amazon पर शुरू होगी। वनप्लस 6टी में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,700एमएएच की बैटरी दी गई है। अमेजन ने वनप्लस 6टी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए लॉन्च ऑफर्स की घोषणा कर दी है। Reliance Jio की तरफ से 5,400 रुपये का कैशबैक, आईसीआईसीआई और सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट, Amazon Pay से भुगतान पर 1,000 रुपये कैशबैक, फ्री डेमेज प्रोटेक्शन और बिना ब्याज वाली ईएमआई ऑफर्स  मिलेंगे।

आइए सबसे पहले बात करते हैं जियो ऑफर की। जियो यूजर को 5,400 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक वाउचर के रूप में दिया जाएगा। MyJio ऐप में यूजर को 150 रुपये के 36 वाउचर मिलेंगे। 299 रुपये का पहला रीचार्ज कराने पर वाउचर आपके अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। वाउचर का इस्तेमाल केवल 299 रुपये के रीचार्ज पर किया जा सकेगा। ICICI बैंक क्रेडिट एवं डेबिट और सिटी क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। Kotak 811 अकाउंट खोलने पर 2,000 रुपये का एक्सीडेंटल और लिक्विड डेमेज प्रोटेक्शन मिलेगा। 1 नवंबर से 5 नवंबर तक अमेजन पे से भुगतान पर 1,000 रुपये का कैशबैक। 299 रुपये वाला प्लान 3 जीबी डेटा प्रति दिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस और जियो ऐप्स सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसका मतलब कुल 36 रीचार्ज पर 3 टीबी 4 जी डेटा मिलेगा।

अब बात प्री-बुकिंग ऑफर की। OnePlus 6T की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 6 नवंबर तक आपके अमेजन पे अकाउंट में 500 रुपये का कैशबैक आ जाएगा। वनप्लस टाइप-सी बुलेट इयरफोन की खरीद के लिए 15 नवंबर तक आपको कूपन कोड मेल द्वारा भेज दिया जाएगा। बता दें कि ईयरफोन की कीमत 1,490 रुपये है। कूपन कोड का इस्तेमाल करने पर आपको शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »