OnePlus 6T से 30 अक्टूबर को उठेगा पर्दा

OnePlus 6T को भारत में 30 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी वनप्लस ने सोमवार को अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का खुलासा किया।

OnePlus 6T से 30 अक्टूबर को उठेगा पर्दा
ख़ास बातें
  • इनवाइट में 'Unlock The Speed' टैगलाइन का इस्तेमाल हुआ है
  • OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा
  • OnePlus 6T का ग्लोबल इवेंट भी 30 अक्टूबर को ही है
विज्ञापन
OnePlus 6T को भारत में 30 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी वनप्लस ने सोमवार को अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का खुलासा किया। कंपनी ने नई दिल्ली में होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं जहां वनप्लस 6टी से पर्दा उठाया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि OnePlus के प्रशंसक भी इस इनवाइट को जल्द खरीद पाएंगे। मज़ेदार बात यह है कि OnePlus 6T को भारत में ग्लोबल लॉन्च वाले दिन ही पेश किया जा रहा है। पहले की तरह OnePlus इस बार भी अपने हैंडसेट के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कई टीज़र जारी कर चुकी है।

OnePlus द्वारा भेजे गए लॉन्च इनवाइट में 'Unlock The Speed' टैगलाइन का इस्तेमाल हुआ है जो संभवतः हैंडसेट के इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की ओर इशारा है। OnePlus 6T को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्पलेक्स में लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस के प्रशंसक 999 रुपये में 17 अक्टूबर से स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट का इनवाइट खरीद पाएंगे।

OnePlus 6T के ग्लोबल इवेंट की बात करें तो कंपनी ने ट्विटर पर इसके बारे में भी जानकारी दी है। वनप्लस 30 अक्टूबर को ही न्यू यॉर्क में इवेंट आयोजित करने वाली है। भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात साढ़े 8 बजे आयोजित होगा। यानी दोनों ही इवेंट एक साथ आयोजित होंगे।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 6T में 6.4 इंच का ऑप्टिक एमोलेड फुल-एचडी+ डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में 3700 एमएएच की बैटरी होगी जो वनप्लस 6 की 3300 एमएएच की बैटरी से काफी बड़ी है। इसके अलावा OnePlus 6T के आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पर चलने की उम्मीद है।

कंपनी ने पहले ही पुष्टि की है कि OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। कंपनी ने इसे स्क्रीन अनलॉक का नाम दिया है। इस बार 3.5 एमएम हेडफोन जैक की जगह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  4. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  5. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  6. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  8. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  9. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »