OnePlus 6 को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलना शुरू

OnePlus 6 स्मार्टफोन यूजर को गूगल के लेटेस्ट Android 9.0 Pie का स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। OnePlus ने कहा कि एंड्रॉयड पाई अपडेट जल्द ही OnePlus 5, OnePlus 5T, OnePlus 3 और OnePlus 3T स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 22 सितंबर 2018 13:01 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • भारत में वनप्लस 6 के दो वेरिएंट किए गए हैं लॉन्च
  • वनप्लस 6 स्मार्टफोन को भारत में मई में लॉन्च किया गया था
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने OnePlus 6 स्मार्टफोन यूजर के लिए गूगल के लेटेस्ट Android 9.0 Pie का स्टेबल अपडेट देना शुरू कर दिया है। OnePlus का यह पहला स्मार्टफोन है जिसे एंड्रॉयड 9.0 पाई का स्टेबल अपडेट मिला है। OnePlus ने कहा कि एंड्रॉयड पाई अपडेट जल्द ही OnePlus 5, OnePlus 5T, OnePlus 3 और OnePlus 3T स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। OxygenOS 9.0 अपडेट का फाइल साइज 1521एमबी है। याद करा दें कि इस महीने के शुरुआत में वनप्लस 6 यूजर्स को अपडेट OxygenOS ओपन बीटा 1 और ओपन बीटा 2 प्रोग्राम के तहत मिल रहा था। ओपन बीटा से पहले हैंडसेट Android P बीटा प्रोग्राम का हिस्सा था। OnePlus 6 स्मार्टफोन को कई एंड्रॉयड पाई डेवलेपर प्रिव्यू बिल्ड भी मिले चुके हैं। नया एंड्रॉयड स्टेबल अपडेट OxygenOS 9.0 अपडेट के साथ मिल रहा है।

वनप्लस फोरम पर मौजूद पोस्ट के मुताबिक, चेंजलॉग में दिखाई दे रहा है कि Android 9.0 अपडेट इंस्टॉल होने के बाद आपको नया डू नॉट डिस्टर्ब मोड, गेमिंग मोड 3.0 और कई नए कलर्स कस्टमाइजेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। टेक्स्ट नोटिफिकेशन मोड और थर्ड पार्टी कॉल्स के लिए नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स को भी जोड़ा गया है। पुराने स्टेबल वर्जन पर चलने वाले वनप्लस 6 यूजर्स को अपडेट मिलने पर नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके बाद आप  Settings > System Updates > Check for updates पर जाकर फोन को अपडेट कर सकते हैं। OnePlus 3 के लॉन्च के बाद कंपनी ने वादा किया था कि सभी वनप्लस स्मार्टफोन को दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसका मलतब यह हुआ कि OnePlus 3 और OnePlus 3T यूजर्स के लिए Android Pie आखिरी एंड्रॉयड अपडेट है। याद करा दें कि वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी को 2016 में लॉन्च किया गया था।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 6, OnePlus, OnePlus 5, OnePlus 5T, OnePlus 3, OnePlus 3T
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  2. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  3. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  4. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  5. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  6. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  7. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  8. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.