OnePlus 6 रेड एडिशन भारत में लॉन्च, जानें इसमें क्या है खास

OnePlus 6 Red Edition को भारत में पेश कर दिया गया है। वनप्लस 6 रेड एडिशन एंबर जैसे इफेक्ट के साथ आता है। इसके बारे में दावा है कि यह खास क्राफ्टमेनशिप और मेटेरियल डिज़ाइन से लैस है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जुलाई 2018 11:42 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6 Red Edition की कीमत भारत में 39,999 रुपये है
  • इस दाम में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है
  • नए एडिशन की बिक्री इस मार्केट में 16 जुलाई से शुरू होगी

OnePlus 6 Red Edition

OnePlus 6 Red Edition को भारत में पेश कर दिया गया है। वनप्लस 6 रेड एडिशन एंबर जैसे इफेक्ट के साथ आता है। इसके बारे में दावा है कि यह खास क्राफ्टमेनशिप और मेटेरियल डिज़ाइन से लैस है। यह मेटालिक रेड शिमर के साथ आएगा। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर लाल रंग के ग्लास जैसा है और किनारे पर सिल्वर लाइन का इस्तेमाल हुआ है। गौर करने वाली बात है कि अभी कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही लॉन्च के 22 दिनों के अंदर कुल 10 लाख OnePlus 6 बेचने की जानकारी दी थी। इसके अलावा रेड एडिशन इस OnePlus फ्लैगशिप हैंडसेट के बड़े परिवार का हिस्सा बन गया है। इससे पहले 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले मिडनाइट ब्लैक एडिशन, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले मिरर ब्लैक एडिशन व 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला सिल्क व्हाइट लिमिटेड एडिशन को लॉन्च किया जा चुका है। चीन की इस कंपनी ने पहले भी OnePlus 5T का लावा रेड वेरिएंट मार्केट में उतारा था जो ठंडे होते लावा के रंग से प्रेरित था।
 

OnePlus 6 रेड एडिशन की भारत में कीमत

OnePlus 6 Red Edition की कीमत भारत में 39,999 रुपये है। इस दाम में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। नए एडिशन की बिक्री इस मार्केट में 16 जुलाई से शुरू होगी।


OnePlus 6 रेड एडिशन के स्पेसिफिकेशन और फीचर

दावा है कि OnePlus 6 Red Edition को बनाने में पहले इस्तेमाल नहीं की गई तकनीक को काम में लाया गया है। यह ऑप्टिकल कोटिंग, इवोपरेटिव फिल्म और ग्लास के 6 पैनल के साथ आता है। ग्लास पैनल के ऊपर एक अतिरिक्त एंटी रिफ्लेक्टिव लेयर है। OnePlus ने बताया है कि हैंडसेट में ट्रांसलूसेंट ऑरेंज लेयर है जो रेड बेस लेयर के साथ मिक्स करके रेडियंट ग्लॉसी रेड लुक देता है। हैंडसेट में लाल रंग का मिरर जैसा फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। नए कलर एक्सेंट के अलावा यह एडिशन OnePlus 6 से पूरी तरह से मेल खाता है।
Advertisement

डुअल सिम OnePlus 6 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है। हैंडसेट के लिए ही एंड्रॉयड पी बिल्ड को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन होगी। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 8 जीबी रैम। कंपनी ने नए गेमिंग मोड के बारे में जानकारी दी है और दावा किया है कि यह पुराने गेमिंग डीएनडी मोड से बहुत बेहतर है।

वनप्लस 6 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। OnePlus 5T की तरह इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है।
Advertisement

OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है।  OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। अब डिवाइस के अंदर ही एक वीडियो एडिटर है। फ्रंट कैमरे से अब यूज़र पोर्ट्रेट मोड का मजा ले पाएंगे।

OnePlus 6 के इस एडिशन की इनबिल्ट स्टोरेज है 128 जीबी। किसी भी वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पर जगह मिली है। इसके बारे में 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा है। OnePlus 6 में जान फूंकने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.7x75.4x7.75 मिलीमीटर है और वज़न 177 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 6 Red Edition, OnePlus

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  2. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.