OnePlus 6 आज होगा भारत में लॉन्च, यह हो सकती है कीमत

OnePlus के जिस फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6 का प्रशंसकों को इंतज़ार था, वह बीते दिन लंदन में लॉन्च कर दिया गया...

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 17 मई 2018 11:46 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6 का प्रशंसकों का इंतज़ार खत्म, आज आ रहा है भारत
  • बीते दिन OnePlus 6 को लंदन में लॉन्च कर दिया गया है
  • वर्तमान ट्रेंड की तरह OnePlus 6 में नॉच डिस्प्ले है

OnePlus 6 आज होगा भारत में लॉन्च

OnePlus के जिस फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6 का प्रशंसकों को इंतज़ार था, वह बीते दिन लंदन में लॉन्च कर दिया गया। खुशखबरी है कि OnePlus 6 आज भारतीय बाज़ार में लॉन्च होगा। चीनी कंपनी OnePlus ने लंदन में आयोजित एक इवेंट में अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया। लॉन्च से पहले फोन के आधे से ज्यादा  स्पेसिफिकेशन और फीचर लीक हो चुके थे। साथ ही कंपनी ने यह तय कर दिया था कि एक दिन बाद ही कंपनी इस फोन को भारत और चीन में लॉन्च करेगी।

वर्तमान ट्रेंड की तरह OnePlus 6 में नॉच डिस्प्ले है। इसी में फ्रंट कैमरे, ईयरपीस और प्रॉक्सिमिटी सेंसर को जगह दी गई है। पुराने OnePlus फ्लैगशिप हैंडसेट की तरह इस फोन में भी क्वालकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845 का इस्तेमाल हुआ है। इस बार OnePlus ने हैंडसेट की 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज देने का फैसला किया है। बेज़ल लेस डिस्प्ले का पूरा फायदा उठाने के लिए नए गेस्चर फीचर भी इसमें दिए गए हैं। नीचे देख सकते हैं लाइव स्ट्रीम -

OnePlus 6 कीमत

अमेरिका में OnePlus 6 की कीमत 529 डॉलर (करीब 35,800 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की है। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 579 डॉलर (करीब 39,200 रुपये) है। 8 जीबी रैम / 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 629 डॉलर (करीब 42,600 रुपये) में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, मिरर ब्लैक और सिल्क व्हाइट लिमिटेड एडिशन रंग में उपलब्ध होगा। बता दें कि ओपन सेल 22 मई से शुरू होगी। इस दौरान दोनों ही ब्लैक कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे। हैंडसेट 21 मई से चुनिंदा पॉप अप स्टोर में उपलब्ध होंगे। सिल्क व्हाइट लिमिटेड एडिशन 5 जून से उपलब्ध होगा।

जहां तक वनप्लस की भारत में कीमत का सवाल है, इसका खुलासा गुरुवार को होने वाले लॉन्च इवेंट में हो जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय मार्केट में 6 जीबी रैम और  64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये होगी। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 39,999 रुपये में बेचा जाएगा। OnePlus 6 भारत में अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए 21 मई को उपलब्ध होगा।

OnePlus 6 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम OnePlus 6 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है। हैंडसेट के लिए आज से ही एंड्रॉयड पी बिल्ड को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन होगी। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 6 जीबी या 8 जीबी रैम। कंपनी ने नए गेमिंग मोड के बारे में जानकारी दी है और दावा किया है कि यह पुराने गेमिंग डीएनडी मोड से बहुत बेहतर है।

वनप्लस 6 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। OnePlus 5T की तरह इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है।

OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है।  OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। अब डिवाइस के अंदर ही एक वीडियो एडिटर है। फ्रंट कैमरे से अब यूज़र पोर्ट्रेट मोड का मजा ले पाएंगे।

OnePlus 6 के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। किसी भी वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पर जगह मिली है। इसके बारे में 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा है। OnePlus 6 में जान फूंकने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.7x75.4x7.75 मिलीमीटर है और वज़न 177 ग्राम।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.