OnePlus 5T की ओपन सेल अमेज़न और वनप्लस स्टोर पर शुरू

वनप्लस के इस साल आए दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5टी (रिव्यू) को मंगलवार को भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया। OnePlus 5T में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला बेज़ल लेस डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन की बिक्री अमेज़न इंडिया और वनप्लस ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।

OnePlus 5T की ओपन सेल अमेज़न और वनप्लस स्टोर पर शुरू
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5टी के 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये है
  • 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये है
  • स्मार्टफोन अमेज़न और वनप्लस स्टोर पर उपलब्ध है
विज्ञापन
वनप्लस के इस साल आए दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5टी (रिव्यू) को मंगलवार को भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया। OnePlus 5T में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला बेज़ल लेस डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन की बिक्री अमेज़न इंडिया और वनप्लस ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। सेल की शुरुआत रात 12 बजकर 1 मिनट पर हुई। दोनों ही प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को एक जैसे लॉन्च ऑफर दिए जा रहे हैं। याद दिला दें कि स्मार्टफोन को इसी महीने 21 नवंबर और 24 नवंबर को दो अर्ली एक्सेस सेल के दौरान उपलब्ध कराया गया था।
 

वनप्लस 5टी कीमत और लॉन्च ऑफर

भारत में 6 जीबी रैम/64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वनप्लस 5टी की कमत 32,999 रुपये है। जबकि 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 37,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यह फोन मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।


वनप्लस 5टी 12 महीने की एक्सीडेंटल डैमेज वारंटी के साथ आएगा। इसके लिए यूज़र को फोन खरीदने के बाद कोटक 811 ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद सेविंग अकाउंट में एक समय सीमा के अंदर 1,000 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा वनप्लस 5टी को अमेज़न डॉट कॉम से एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर 2 दिसंबर तक रहेगा। इसके साथ ही 1 साल के लिए ज़ोमैटो गोल्ड मेंबरशिप, किंडल स्टोर पर 500 रुपये क्रेडिट, नए अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए 300 रुपये कैशबैक और अमेज़न प्राइम वीडियो ऐप के जरिए वीडियो स्ट्रीम करने पर 250 रुपये अमजे़न पे बैलेंस के तौर पर मिलेंगे।

OnePlus 5T के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम OnePlus 5T एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। अब इस फोन में एक नया फीचर आ गया है जो वनप्लस 5 का हिस्सा नहीं था। हम बात कर रहे हैं फेस अनलॉक की। स्मार्टफोन में 6.01 इंच का फुल-एचडी+ (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। 401 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी वाले इस स्क्रीन पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम में ग्राहकों के लिए 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम का विकल्प है।

अब बात OnePlus 5T के कैमरे की। इस बार OnePlus ने स्मार्टफोन में  डुअल रियर कैमरा सेटअप को अपडेट करने का फैसला किया है। इस फोन का दो कैमरे वाला सेटअप वनप्लस 5 से काफी अलग है। प्राइमरी सेंसर अब भी वनप्लस 5 की तरह 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। हालांकि, कंपनी ने इसका फोकल लेंथ 27.22 मिलीमीटर कर दिया है। सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376के सेंसर है। इसका अपर्चर भी एफ/1.7 है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके अलावा 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है।

 OnePlus 5T का फ्रंट कैमरा हर लिहाज से वनप्लस 5 वाला ही है। यह भी 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। OnePlus ने वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी स्टोरेज के दो विकल्प दिए हैं- 64 जीबी या 128 जीबी।  इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो अब रियर हिस्से पर है। OnePlus 5T की बैटरी भी पिछले वेरिएंट की तरह 3300 एमएएच की है और यह कंपनी की फास्ट चार्जिंग तकनीक डैश चार्ज को सपोर्ट करेगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • कमियां
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »