OnePlus 5T में होगा इस ख़ास किस्म का डिस्प्ले

पहली तस्वीर रिलीज़ होने के बाद, अब चर्चित वनप्लस 5टी का एक टीज़र ऑनलाइन लीक हुआ है। इस लीक टीज़र में दिख रहा फोन का डिस्प्ले बेहद पतले बेज़ल के साथ है। स्मार्टफोन को वनप्लस 5 के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर नवंबर में किसी समय लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

OnePlus 5T में होगा इस ख़ास किस्म का डिस्प्ले
विज्ञापन
पहली तस्वीर रिलीज़ होने के बाद, अब चर्चित वनप्लस 5टी का एक टीज़र ऑनलाइन लीक हुआ है। इस लीक टीज़र में दिख रहा फोन का डिस्प्ले बेहद पतले बेज़ल के साथ है। स्मार्टफोन को वनप्लस 5 के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर नवंबर में किसी समय लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

नई लीक तस्वीर को एंड्रॉयड अथॉरिटी ने पोस्ट किया है और दावा है कि इसमें निचला हिस्सा वनप्लस 5टी का है। तस्वीर से फोन में पतले बेज़ल होने के संकेत मिलते हैं जो 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। हाल ही में आए अधिकतर फ्लैगशिप डिवाइस में बेज़ल लेस डिस्प्ले देखे गए हैं। इसके अलावा, तस्वीर से पता चलता है कि आने वाल हैंडसेट वनप्लस 5 से ज़्यादा बड़ा होगा जिसे जून में 5.5 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था।
 
oneplus

हाल ही में आईं ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वनप्लस 5टी में एक 6 इंच डिस्प्ले होगा जो फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल्स) रिज़ॉल्यूशन  के साथ आएगा। बड़े डिस्प्ले पैनल के लिए जगह बनाने के चलते वनप्लस 5टी में फिंगरप्रिंट स्कैनर को आगे से पीछे की तरफ़ शिफ्ट ककर दिया गया है। नई तस्वीर के अलावा पिछली लीक में भी इस जानकारी का पता चला था।

लीक तस्वीर से यह भी पता चलता है कि वनप्लस 5टी में एक एल्युमिनियम फ्रेम होगा जिसमें नीचे की तरफ़ स्पीकर होगा। इसके अलावा, स्मार्टफोन में वनप्लस 5 में दी गई 3500 एमएएच की तुलना में ज़्यादा क्षमता वाली बैटरी होने की उम्मीद है।

एंड्रॉयड अथॉरिटी का मानना है कि बड़े डिस्प्ले और ज़्यादा क्षमता वाली बैटरी के बावज़ूद, वनप्लस 5टी और वनप्लस 5 की बॉडी के साइज़ में कोई बदलाव नहीं होगा। इसका मतलब है कि दोनों वनप्लस स्मार्टफोन के डाइमेंशन एक जैसे होंगे। वहीं नए वेरिएंट को इस तरह डिज़ाइन किया जाएगा कि यह कई महीने पुराने हो चुके वनप्लस 5 की एक्सेसरी को भी सपोर्ट करे।

वनप्लस 5टी की बात करें तो, जून में इस साल वनप्लस 5 लॉन्च होने के बाद से ही इस स्मार्टफोन के बारे में चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि शेंजेन की इस कंपनी ने नए हैंडसेट के बारे में किसी जानकारी की घोषणा नहीं की, लेकिन स्मार्टफोन के निकट भविष्य में लॉन्च होने की उम्मीदें हैं। इसके अलावा एक इनवाइट भी देखा गया है जिसमें वनप्लस 5टी को चीन में होने वाले एक इवेंट में 5 नवंबर को लॉन्च किए जाने की बात कही गई थी लेकिन वनप्लस ने इन ख़बरों का खंडन कर दिया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, OnePlus, OnePlus 5T
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »