OnePlus 5T का लावा रेड वेरिएंट भारत आना तय

वनप्लस ने भारत में अपने वनप्लस 5टी के लावा रेड वेरिएंट को लॉन्च करने के संकेत दिए हैं। पिछले साल दिसंबर में वनप्लस 5टी के लावा रेड लिमिटेड एडिशन को सबसे पहपले पेश किया गया था।

OnePlus 5T का लावा रेड वेरिएंट भारत आना तय
ख़ास बातें
  • वनप्लस ने आने वाले वेरिएंट के लॉन्च के बारे में संकेत दिए हैं
  • लावा रेड से पहले स्टार वार्स और मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट उपलब्ध हैं
  • अभी उपलब्धता व कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है
विज्ञापन
वनप्लस ने भारत में अपने वनप्लस 5टी के लावा रेड वेरिएंट को लॉन्च करने के संकेत दिए हैं। पिछले साल दिसंबर में वनप्लस 5टी के लावा रेड लिमिटेड एडिशन को सबसे पहपले पेश किया गया था। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन  के मिडनाइट ब्लैक और स्टार वार्स वेरिएंट भी लॉन्च हो चुके हैं। Oneplus 5T लावा रेड को इससे पहले चीन में एक लिमिटेड एडिशन कलर वेरिएंट के तौर पर लॉन्च किया गया था।

जैसा कि हमने बताया कि वनप्लस 5टी लावा रेड वेरिएंट को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अब, वनप्लस इंडिया के ट्विटर हैंडल पर एक टीज़र तस्वीर पोस्ट की गई है। इससे पुष्टि होती है कि वनप्लस 5टी लावा रेड वेरिएंट भारत आ रहा है। टीज़र के मुताबिक, यह वेरिएंट अगले दो दिनों यानी 11 जनवरी गुरुवार को जारी किया जाएगा। अभी नए वेरिएंट की कीमत व उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, कीमत ओरिजिनल मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट जितनी ही रहने की उम्मीद है।

गौर करने वाली बात है कि, वनप्लस 5टी को इसी महीने चीन और अमेरिका में सैंडस्टोन व्हाइट वेरिएंट में भी लॉन्च किया गया था।
 
oneplus 5t lava red

वनप्लस 5टी के स्पेसिफिकेशन
OnePlus 5T में 6.01 इंच का फुल-एचडी+ (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। 401 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी वाले इस स्क्रीन पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है।

अब बात OnePlus 5T के कैमरे की। इस बार OnePlus ने स्मार्टफोन में  डुअल रियर कैमरा सेटअप को अपडेट करने का फैसला किया है। इस फोन का दो कैमरे वाला सेटअप वनप्लस 5 से काफी अलग है। प्राइमरी सेंसर अब भी वनप्लस 5 की तरह 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। हालांकि, कंपनी ने इसका फोकल लेंथ 27.22 मिलीमीटर कर दिया है। सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376के सेंसर है। इसका अपर्चर भी एफ/1.7 है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके अलावा 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है। OnePlus 5T का फ्रंट कैमरा हर लिहाज से वनप्लस 5 वाला ही है। यह भी 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • कमियां
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »