OnePlus 5T के लावा रेड एडिशन पर मिल रहे हैं आकर्षक ऑफर

कंपनी के आधिकारिक स्टोर से वनप्लस का कोई भी वेरिएंट खरीदने पर (बेंगलुरु में) 1,500 रुपये का कैशबैक ऑफर और पुराने स्मार्टफोन पर ठीक-ठाक एक्सचेंज कीमत अदा की जा रही है। वनप्लस इंडिया के जनरल मैनेजर विकासस अग्रवाल ने कहा, ''हमें खुशी है कि वनप्लस के यूजर ने वनप्लस 5 टी को अमेज़न पर 'सबसे बेहतरीन रेटिंग वाला फोन' और देश में 'सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन' का तमगा दिलाया।''

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 7 फरवरी 2018 13:28 IST
ख़ास बातें
  • लोकप्रिय स्मार्टफोन को वैलेंटाइंस डे ऑफर के साथ लेकर आई कंपनी
  • 7 से 11 फरवरी तक उठाया जा सकेगा इस ऑफर का लाभ
  • कैशबैक, एक्सचेंज और नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर लाई है कंपनी
वेलेंटाइंस डे के लिए चर्चित स्मार्टफोन वनप्लस 5टी का लावा रेड (लिमिटेड स्टॉक) एडिशन आकर्षक ऑफर के साथ मिल रहा है। वैलेंटाइंस सप्ताह को देखते हुए कंपनी अपने इस लोकप्रिय स्मार्टफोन को खासकर युवाओं के लिए उतार रही है। वनप्लस 5टी के लावा रेड एडिशन समेत इसके सभी वेरिएंट 7 फरवरी से 11 फरवरी तक आकर्षक ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया से एसबीआई क्रेडिट कार्ड द्वारा फोन खरीदने पर ग्राहकों को 1,500 रुपये तक की त्वरित छूट दी जा रही है। साइट पर फोन (8 जीबी/128 जीबी वेरिएंट) की कीमत 37,999 रुपये है। यूज़र 3 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई के साथ भी इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

कंपनी के आधिकारिक स्टोर से वनप्लस का कोई भी वेरिएंट खरीदने पर (बेंगलुरु में) 1,500 रुपये का कैशबैक ऑफर और पुराने स्मार्टफोन पर ठीक-ठाक एक्सचेंज कीमत अदा की जा रही है। वनप्लस इंडिया के जनरल मैनेजर विकासस अग्रवाल ने कहा, ''हमें खुशी है कि वनप्लस के यूजर ने वनप्लस 5 टी को अमेज़न पर 'सबसे बेहतरीन रेटिंग वाला फोन' और देश में 'सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन' का तमगा दिलाया। इस साल वैलेंटाइंस डे पर हम इस फोन के स्पेशल एडिशन को आकर्षक ऑफर के साथ लेकर आए हैं।''

बता दें कि कंपनी ने अमेज़न इंडिया पर वनप्लस 5 और 5 टी के ग्राहकों के लिए नई रेफरल स्कीम और एक्सटेंडिड वारंटी का ऐलान किया है। जिन यूज़र ने वनप्लस 5 या 5 टी 30 जनवरी 2018 से पहले खरीदा है, उन्हें 2 यूनिक रेफरल कोड मेल के ज़रिए दिए जा रहे हैं। वहीं, 7-21 फरवरी के बीच यदि आपने वनप्लस 5टी  फोन खरीदा है तो इन रेफरल कोड के ज़रिए रेफर करने वाले व रेफर पाने वाले को 3 महीने की बढ़ी हुई वारंटी का लाभ दिया जाएगा। अगर रेफर करने वाले के कोड दो या दो से ज्यादा बार इस्तेमाल होते हैं, तो यह वारंटी 3 महीने से बढ़कर 6 महीने हो जाएगी। इसके अलावा पहले 500 सफल रेफर करने वाले व रेफरल पाने वाले यूज़र को मुफ्त में बुलट वी2 इयरफोन अमेज़न इंडिया पर दिया जाएगा।

वनप्लस 5टी के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
OnePlus 5T में 6.01 इंच का फुल-एचडी+ (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। 401 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी वाले इस स्क्रीन पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है।

अब बात OnePlus 5T के कैमरे की। इस फोन का दो कैमरे वाला सेटअप वनप्लस 5 से काफी अलग है। प्राइमरी सेंसर वनप्लस 5 की तरह 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। हालांकि, कंपनी ने इसका फोकल लेंथ 27.22 मिलीमीटर कर दिया है। सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376के सेंसर है। इसका अपर्चर भी एफ/1.7 है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके अलावा 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • Bad
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: oneplus, oneplus 5, oneplus 5t, valentines day
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.