वनप्लस 5टी (OnePlus 5T) पहली नज़र में...

वनप्लस 5 को लॉन्च करने के 5 महीने के अंदर ही चीनी कंपनी वनप्लस ने अपने एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 को उतार दिया। OnePlus 5T के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन पुराने वाले ही हैं। वेरिएंट भी दो हैं और सबसे अहम कि कीमत में भी कोई अंतर नहीं है। पहली नज़र में हमें यह फोन कैसा लगा? आइए बताते हैं।

विज्ञापन
जमशेद अवारी, अपडेटेड: 17 नवंबर 2017 09:21 IST
ख़ास बातें
  • सबसे अहम खासियत 6.01 इंच का फुल-एचडी+ पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले है
  • वनप्लस 5टी की भारत में कीमत 32,999 रुपये से शुरू होगी
  • OnePlus ने फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप को अपडेट करने का फैसला किया
वनप्लस 5 को लॉन्च करने के 5 महीने के अंदर ही चीनी कंपनी वनप्लस ने अपने एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5टी को उतार दिया। OnePlus 5T के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन पुराने वाले ही हैं। वेरिएंट भी दो हैं और सबसे अहम कि कीमत में भी कोई अंतर नहीं है। एक तरह से इस चीनी कंपनी ने एक झटके में वनप्लस 5 से अपना दामन तोड़ लिया है। इतना तो तय है कि वनप्लस 5टी की कीमत को देखते हुए वे लोग खासे नाराज़ होंगे जिन्होंने वनप्लस 5 पर करीब 30,000 रुपये खर्चे हैं। दूसरी तरफ, कंपनी ने भी वनप्लस 5 को लॉन्च करने से पहले मार्केटिंग के सभी हथकंडे अपनाए थे। हमने वनप्लस 5टी के साथ लॉन्च इवेंट से पहले और इवेंट के दौरान थोड़ा वक्त बिताया है। पहली नज़र में हमें यह फोन कैसा लगा? आइए बताते हैं...

वनप्लस 5टी को लॉन्च करने की मुख्य या फिर एक मात्र वजह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले हो सकती है। क्योंकि 2017 में फुलव्यू डिस्प्ले चलन में रहा है और वनप्लस अन्य कंपनियों की तुलना में पिछड़ती नज़र आ रही थी। भले ही वनप्लस 5 के स्पेसिफिकेशन आज भी दमदार हैं, लेकिन लुक के मामले में यह शायद ही ग्राहकों को लुभा पाता है, खासकर मौज़ूदा चुनौतियों के सामने। ऐसे में वनप्लस कैसे पीछे रहने का खतरा मोल ले सकती थी। वो भी तब जब इस कंपनी को एक वक्त पर सिर्फ एक मॉडल बेचने के लिए जाना जाता है।
Advertisement


वनप्लस 5टी में स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर होने की खबरें पूरी तरह से अफवाह निकलीं। क्योंकि क्वालकॉम ने अब तक ऐसा कोई चिपसेट ही नहीं उतारा है। नए स्मार्टफोन में भी स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो आज की तारीख में सबसे बेहतरीन मोबाइल चिपसेट है। वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी की तरह इस मिड साइकिल अपग्रेड में परफॉर्मेंस के लिहाज से कुछ नया नहीं है। एक वेरिएंट 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला है और दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज है।
Advertisement
 

वनप्लस ने चलन में रहते हुए लंबी स्क्रीन दी है। लेकिन कंपनी बिना बॉर्डर वाला फोन बनाने से चूक गई है। फ्रंट ग्लास के किनारे घुमावदार हैं। स्क्रीन के चारों तरफ अब भी बॉर्डर साफ नज़र आते हैं। हमें कुछ ऐसा Oppo F5, Vivo V7 Plus और Honor 9i के साथ भी देखने को मिला है। मज़ेदार बात यह है कि यह फोन सिर्फ ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। संभव है कि OnePlus भविष्य में नए रंग वेरिएंट भी पेश करे, जैसा वह पहले भी करती आई है।

6.01 इंच के एमोलेड स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है। हमारा मानना है कि यह सेटअप इस प्राइस स्तर का स्टेंडर्ड बन जाएगा। स्क्रीन ब्राइट और वाइब्रेंट है। हमें इस्तेमाल के दौरान कोई परेशानी नहीं हुई। इच्छुक ग्राहक यह जानकर खुश होंगे कि वनप्लस 5 की जेली स्क्रॉल इफेक्ट वाली कमी हमें वनप्लस 5टी में नहीं नज़र आई।
Advertisement

फिंगरप्रिंट सेंसर का ठिकाना बदल गया है। अब तक यह डिस्प्ले के नीचे मौजूद रहता था, लेकिन अब यह पिछले हिस्से पर चला गया है। इस तक पहुंचना आसान है और यह तेज़ी से काम करता है। वनप्लस ने भी फोन में फेस रिकग्निशन तकनीक को इस्तेमाल किया है। आप वनप्लस 5टी के फ्रंट कैमरे को इस्तेमाल करके हैंडसेट को अनलॉक कर पाएंगे। यह ओप्पो एफ5 की तरह ही काम करता है। सेटअप करने में थोड़ा वक्त लगता है। लेकिन इसके बाद फोन को अनलॉक करना तेज़ और आसान हो जाता है।
Advertisement

हमें वनप्लस 5 से एक ही शिकायत थी कि रियर कैमरे के बाहरी किनारे आसानी से घिस जा रहा थे। लगता है इस बार कंपनी ने यह कमी दूर कर दी है। कैमरे की उभार अटपटी नहीं लगती। देखा जाए तो अब यह आईफोन 7 प्लस और आईफोन 8 प्लस की डिज़ाइन के ज्यादा करीब है।
 

निचले हिस्से पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ 3.5 एमएम ऑडियो सॉकेट और बड़ा स्पीकर ग्रिल है। बायीं तरफ वनप्लस का ट्रेडमार्क वनप्लस अलर्ट स्लाइडर है जिसकी मदद से आप तेज़ी से डू नॉट डिस्टर्ब मोड में चले जाएंगे। इसके अलावा वॉल्यूम बटन भी दायीं ओर ही हैं। दायीं तरफ दो नैनो सिम स्लॉट हैं और पावर बटन भी इसी तरफ है। स्टोरेज बढ़ाई नहीं जा सकती, इस वजह से कोई माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं है।
Advertisement

स्क्रीन के अलावा वनप्लस के दोनों फ्लैगशिप डिवाइस में एक बड़ा अंतर डुअल कैमरा सेटअप का है। नए स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर मौज़ूद सेकेंडरी कैमरा की ज़िम्मेदारी अब कम रोशनी में बेहतर परफॉर्मेंस देने की है। आपको रियर हिस्से पर 16 मेगापिक्सल के साथ 20 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। दोनों का अपर्चर एफ/1.7 ही है। कम रोशनी में कैमरा ऐप अपने आप ही सेकेंडरी रियर कैमरे पर स्विच कर लेगा, ताकि परफॉर्मेंस बेहतर रहे। दो कैमरे होने की वजह से पोर्ट्रेट मोड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। वनप्लस 5टी को रिव्यू करने के बाद ही हम आपको इसकी फोटो क्वालिटी के बारे में विस्तार से बताएंगे।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह जानकार निराशा होती है कि वनप्लस 5टी अब भी एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। इसके ऊपर कंपनी का अपना ऑक्सीजनओएस 4.7 है। कंपनी का वादा है कि वह 2018 की शुरुआत में एंड्रॉयड 8.0 का अपडेट जारी करेगी। ऑक्सीजनओएस में अब भी कस्टमाइजेशन के कई विकल्प हैं, इसके बावजूद अनुभव करीब-करीब स्टॉक एंड्रॉयड वाला ही है।

हम जल्द ही वनप्लस 5टी के विस्तृत रिव्यू के साथ आएंगे। इस दौरान फोन के कैमरे, बैटरी, स्क्रीन और परफॉर्मेंस के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

(ज्ञात हो कि लॉन्च इवेंट के लिए हमारे संवाददाता के हवाई किराये और होटल का खर्चा वनप्लस ने उठाया है।)
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • Bad
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.