वनप्लस 5टी को 2018 की शुरुआत में मिलेगा एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट

वनप्लस 5टी को गुरुवार को लॉन्च किया गया था। यह कुछ महीने पहले लॉन्च किए गए वनप्लस 5 का अपग्रेड है। लॉन्च इवेंट से जो जानकारियां सामने आईं, उनमें से सबसे ज़्यादा निराशा वनप्लस 5टी में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा होने को लेकर हुई।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 17 नवंबर 2017 12:35 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5टी को गुरुवार को लॉन्च किया गया था
  • यह कुछ महीने पहले लॉन्च किए गए वनप्लस 5 का अपग्रेड है
  • वनप्लस 5टी में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित ऑक्सीजनओएस है
वनप्लस 5टी को गुरुवार को लॉन्च किया गया था। यह कुछ महीने पहले लॉन्च किए गए वनप्लस 5 का अपग्रेड है। लॉन्च इवेंट से जो जानकारियां सामने आईं, उनमें से सबसे ज़्यादा निराशा वनप्लस 5टी में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा होने को लेकर हुई। चीनी कंपनी ने लॉन्च इवेंट के दौरान वनप्लस 5टी के ओरियो अपडेट के प्लान के बारे में विस्तार से बताया। अपडेट की जानकारी सिर्फ वनप्लस 5टी के लिए नहीं थी, कुछ महीने पहले लॉन्च किए गए वनप्लस 5 के बारे में भी थी।

वनप्लस एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के ओपन बीटा अपडेट को वनप्लस 5 हैंडसेट के लिए इस महीने की आखिर तक जारी करेगी। यह भी बताया गया है कि वनप्लस 5टी यूज़र दिसंबर की आखिर तक एंड्रॉयड ओरियो के बीटा वर्ज़न पर जाने की उम्मीद कर सकते हैं। इच्छुक ग्राहकों को बता दें कि फोन में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट के ओपन बीटा बिल्ड को मैनुअली फ्लैश करना होगा। अफसोस कि वनप्लस ने एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट के आखिरी ओटीए बिल्ड की तारीख के बारे में कुछ नहीं बताया। वैसे, आप 2018 की शुरुआत में इसे पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। ओरियो के साथ कंपनी ऑक्सीजनओएस का लेटेस्ट वर्ज़न भी जारी करेगी।
Advertisement

बता दें कि एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट ज़्यादा तेज बूट टाइम, नोटिफिकशन डॉट और नए अवतार वाले गूगल नाउ के साथ आता है। मज़ेदार यह भी है कि वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी को पहले ओपन बीटा में ओरियो बिल्ड मिल गया है। इन हैंडसेट को साल के अंत तक स्टेबल वर्ज़न दिए जाने का वादा किया गया था। बता दें कि कंपनी ने पहले ही जानकारी दे चुकी है कि यह इन स्मार्टफोन के लिए आखिरी अपडेट होगा।

वनप्लस 5टी की भारत में कीमत 32,999 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों ही वेरिएंट सिर्फ मिडनाइट ब्लैक कलर में मिलेंगे। बता दें कि वनप्लस 5 को भी इसी कीमत में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • Bad
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  2. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  3. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  4. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  5. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  6. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  7. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  8. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.