वनप्लस 5 के स्पेसिफिकेशन लीक, 3600 एमएएच की बैटरी और दो रियर कैमरे होने का खुलासा

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 5 मई 2017 11:38 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है
  • वनप्लस 5 के कथित स्पेसिफिकेशन चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर लीक
  • फ्लैगशिप होने के कारण वनप्लस 5 के स्पेसिफिकेशन दमदार होने की उम्मीद
वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे वनप्लस 5 के नाम से जाना जाएगा। फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम चलने के बारे में पिछले हफ्ते कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने भी जानकारी दी थी। दूसरी तरफ,  वनप्लस 5 के कथित स्पेसिफिकेशन भी चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर सार्वजनिक हुए हैं।

फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने के कारण वनप्लस 5 के स्पेसिफिकेशन दमदार होने की उम्मीद है। संभव है कि फोन लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आए। कुवावोमोटो टेक्नोलॉजी के वीबो पोस्ट में प्रोसेसर के बारे में तो जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इस फोन में 6 जीबी रैम होने का दावा किया गया है जो विश्वसनीय लगता है। क्योंकि पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट में 8 जीबी रैम का दावा किया गया था।

वनप्लस 5 में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का खुलासा हुआ है। लेकिन इस पोस्ट में 256 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट की संभावना को खारिज नहीं किया गया है। इसके अलावा फोन में 3600 एमएएच की बैटरी होने के बारे में पता चला है जो कि वनप्लस 3टी से बैटरी से थोड़ी बड़ी होगी। वीबो पोस्ट में बताया गया है कि पुराने फ्लैगशिप की तुलना में चार्जिंग टाइम 25 फीसदी बेहतर होगी।

पहले दावा किया गया था कि वनप्लस 5 हैंडसेट 23 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस होगा। इसमें ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबलाइज़ेशन, ज़ूम और फ्लैश जैसे फ़ीचर मौज़ूद होंगे। हालांकि, ताज़ा रिपोर्ट में डुअल रियर कैमरा सेटअप की बात कही गई है। लेकिन कैमरे एक-दूसरे के ऊपर नीचे नहीं होंगे। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा ट्रूटेक के द्वारा पिछले हफ्ते वनप्लस 5 की कुछ कैमरा सेंपल भी साझा किए गए थे।

पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वनप्लस 5 में डुअल-एज कर्व्ड डिस्प्ले, हार्डवेयर नेविगेशन बटन और पुराने वेरिएंट की तुलना में कम बेज़ल होगा। पतले बेज़ल की वजह से फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 5, OnePlus 5 Leaks, Mobiles, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  2. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  3. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  4. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  5. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  6. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  7. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  8. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  9. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.