वनप्लस 5 में 8 जीबी रैम होने का खुलासा

वनप्लस ने हाल ही में पुष्टि की थी कि कंपनी नंबर '4' का इस्तेमाल ना कर अपने अगले फ्लैगशिप फोन को वनप्लस 5 नाम से पेश करेगी। इसके अलावा कंपनी ने फोन को गर्मियों में ही लॉन्च करने की भी जानकारी दी थी। अब आने वाले स्मार्टफोन के बारे में एक नई जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मई 2017 13:34 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5 स्मार्टफोन गर्मियों में ही लॉन्च किया जाएगा
  • लीक स्क्रीनशॉट से फोन के एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलने का खुलासा हुआ है
  • इस फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा
वनप्लस ने हाल ही में पुष्टि की थी कि कंपनी नंबर '4' का इस्तेमाल ना कर अपने अगले फ्लैगशिप फोन को वनप्लस 5 नाम से पेश करेगी। इसके अलावा कंपनी ने फोन को गर्मियों में ही लॉन्च करने की भी जानकारी दी थी। अब आने वाले स्मार्टफोन के बारे में एक नई जानकारी सामने आई है। मजेदार बात है कि, इससे पहले आई ख़बरों में पता चला था कि फोन में 6 जीबी रैम दिया जाएगा लेकिन अब एक लीक स्क्रीनशॉट से आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम होने का पता चला है।

एंड्रॉयड प्योर की रिपोर्ट में बताया गया है कि, चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर लीक हुए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, वनप्लस 5 के 128 जीबी वेरिएंट में 8 जीबी रैम होगा और यह एंड्रॉयड 7.1.2 आधारित हाइड्रोजनओएस (ऑक्सीजनओस का चीनी वर्ज़न) पर चलेगा। हो सकता है कि वनप्लस 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज व 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट पेश करे। लेकिन अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, इसलिए हम आपको इन सूचनाओं पर पूरी तरह भरोसा ना करने की सलाह देंगे।

इससे पहले आई ख़बरों के अनुसार, वनप्लस 5 में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है। इसके अलावा फोन में एक 5.5 इंच क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है।

कैमरे की बात करें तो, पिछली  रिपोर्ट से इस फोन में 23 मेगापिक्सल रियर कैमरा होने का खुलासा हुआ है। लेकिन ताजा ख़बरों से पता चला है कि वनप्लस 5 में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप (स्टैंडर्ड आरजीबी + मोनोक्रोम) दिया गा है। एक रिटेल साइट की लिस्टिंग से फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का पता चला है, जबकि वनप्लस 3टी में 16 मेगापिक्सल कैमरा होने का पता चला है।

इसके अलावा, पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वनप्लस 5 स्मार्टफोन में एक डुअल-एज कर्व्ड डिस्प्ले, हार्डवेयर नेविगेशन बटन और पिछले फोन से ज़्यादा पतले बेज़ेल होंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  2. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  3. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  8. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  9. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.