OnePlus 5 की नई तस्वीरें लीक, डुअल कैमरे को लेकर जानकारी आई सामने

वनुप्लस 5 स्मार्टफोन को लेकर पिछले कई हफ्तों से लीक में जानकारी सामने आ रही है। वनप्लस के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के कैमरा के डिज़ाइन को लेकर कई विरोधाभासी ख़बरें सामने आ चुकी हैं। अब एक बार फिर, इंटरनेट पर वनप्लस 5 स्मार्टफोन की नई तस्वीरें लीक हुईं हैं। OnePlus 5 के कैमरे के डिज़ाइन को लेकर नई लीक में खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 मई 2017 13:22 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5 की नई तस्वीरें लीक हुईं हैं
  • इन तस्वीरों से फोन में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा हुआ है
  • वनप्लस 5 को इन्हीं गर्मियों में लॉन्च किया जाना है
वनुप्लस 5 स्मार्टफोन को लेकर पिछले कई हफ्तों से लीक में जानकारी सामने आ रही है। वनप्लस के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के कैमरा के डिज़ाइन को लेकर कई विरोधाभासी ख़बरें सामने आ चुकी हैं। अब एक बार फिर, इंटरनेट पर वनप्लस 5 स्मार्टफोन की नई तस्वीरें लीक हुईं हैं। इन नई लीक तस्वीरों से भी फोन में पुरानी तस्वीरों जैसे ही डिज़ाइन के होने का खुलासा हुआ है। इसके अलावा OnePlus 5 के कैमरे के डिज़ाइन को लेकर नई लीक में जानकारी सामने आई है।

नई लीक तस्वीरों से पता चलता है कि वनप्लस 5 फोन में आगे की तरफ़ डिस्प्ले पर एक नियर बेज़ेल लेस डिस्प्ले होगा। इसके साथ ही फोन में एक वर्टिकल डुअल रियर कैमरा होगा। जिसके नीचे एक एलईडी फ्लैश होगा। डिवाइस में आगे की तरफ़, टॉप बेज़ेल पर एक सिंगल लेंस कैमरा होगा। इसके अलावा तस्वीरों में OnePlus 5 के फिज़िकल होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखा जा सकता है। इससे पहले आई ख़बरों में भी वनप्लस के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में वर्टिकल कैमरा डिज़ाइन होने की जानकारी मिली थी।
Advertisement
 

इन नई लीक तस्वीरों में स्मार्टफोन को एक टेक्सचरयुक्त पर्पल कलर के कवर के साथ दिख रहा है। तस्वीरों में दिख रहा डिवाइस एक ग्लॉसी ब्लैक कलर वेरिएंट लग रहा है। इससे पहले वनप्लस 5 के पांच अलग-अलग कलर वेरिएंट में आने की ख़बरें आईं हैं। डिवाइस के दांयीं तरफ़ एक वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वनप्लस 5 में एक हेडफोन जैक होगा या नहीं।

हाल ही में वनप्लस ने पिछले हफ्ते अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर की पुष्टि की थी। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने दावा किया है कि वनप्लस 5 पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा जिसे भारत में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement
 

इससे पहले एक ऑनलाइन लिस्टिंग इसका डाइमेंशन 152.7 x 74.7 x 7.0 मिलीमीटर और वज़न 156 ग्राम होने का दावा किया गया।  OnePlus 5 में 2.35 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। यह 8 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलने वाले इस फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी होगा जो वनप्लस 3टी में नहीं मौज़ूद था। वनप्लस 5 में एक बड़ा अपग्रेड डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन का है। इसमें 5.5 इंच का 2560 x 1440 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.