वनप्लस 3टी शुक्रवार से वनप्लस स्टोर पर भी मिलेगा

वनप्लस 3टी शुक्रवार से वनप्लस स्टोर पर भी मिलेगा
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की बिक्री भारत में पिछले साल दिसंबर महीने में शुरू हुई थी
  • यह अब तक सिर्फ अमेज़न इंडिया पर मिलता था
  • कंपनी हर फोन के साथ ग्राहक को एक प्रोटेक्टिव कवर मुफ्त देगी
विज्ञापन
वनप्लस ने जानकारी दी है कि कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन वनप्लस 3टी (रिव्यू) अब कंपनी की अपनी ई-कॉमर्स साइट वनप्लस स्टोर पर भी मिलेगा। याद रहे कि इस स्मार्टफोन की बिक्री भारत में पिछले साल दिसंबर महीने में शुरू हुई थी और यह अब तक सिर्फ अमेज़न इंडिया पर मिलता था। यह स्मार्टफोन कंपनी की अपनी वेबसाइट पर शुक्रवार (10 मार्च) से बिकना शुरू होगा। कंपनी हर फोन के साथ ग्राहक को एक प्रोटेक्टिव कवर मुफ्त देगी।

वेबसाइट वनप्लस 3टी के 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट को लिस्ट किया गया है, जिनकी कीमत क्रमशः 29,999 और 34,999 रुपये है। 64 जीबी मॉडल को गनमेटल के साथ सॉफ्ट गोल्ड कलर में उपलब्ध कराया गया है। वहीं, 128 जीबी वाला मॉडल सिर्फ गनमेटल कलर में उपलब्ध होगा। कंपनी इसके साथ 1,899 रुपये में डैमेज प्रोटेक्शन प्लान दे रही है। इसके अंदर फोन को गिरने पर टूट जाने को कवर किया जाएगा। कंपनी पिक अप और ड्रॉप की सेवा भी देगी।

वनप्लस ने अपने ऑनलाइन स्टोर को भारत में अक्टूबर महीने में लॉन्च किया था। अब तक इस वेबसाइट पर सिर्फ एक्सेसरी की बिक्री होती थी। उस वक्त कंपनी ने कहा था कि उसकी अपनी वेबसाइट पर स्मार्टफोन बेचने की कोई योजना नहीं है। लेकिन अब लगता है कि कंपनी ने अपनी योजना बदल डाली है। गौर करने वाली बात है कि वनप्लस दुनिया भर के कई देशों में OnePlus.net के ज़रिए अपने स्मार्टफोन बेचती है। भारत उन चुनिंदा देशों में से है जहां पर इस हैंडसेट को अमेज़न जैसे ई-कॉमर्स रिटेलर के साथ साझेदारी में बेचा जाता है।

वनप्लस 3टी में भी एल्यूमीनियम मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है और कैपेसिटिव हार्डवेयर बटन के अलावा अलर्ट स्लाइडर भी है। यह फोन यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है।

वनप्लस 3टी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। बात करें बेहतर फ्रंट कैमरे की तो कंपनी ने रिज़ॉल्यूशन को दोगुना करते हुए वनप्लस 3टी में सैमसंग 3पी8एसपी के साथ 1 माइक्रोन पिक्सल का 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। इसके अलावा वनप्लस 3टी में 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी है। यह फोन डैश चार्ज (5वी 4ए) फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी के लिए वनप्लस 3टी में 4जी एलटीई (भारतीय एलटीई बैंड के सपोर्ट के साथ) के अलावा, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन का डाइमेंशन भी वनप्लस 3 की तरह 152.7x74.7x7.35 मिलमीटर और वज़न 158 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • कमियां
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 3T, OnePlus Store, Mobiles, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »